हर्षित सैनी/रोहतक/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- स्थानीय सैनी रोड़ स्थित बचपन प्ले स्कूल में आज बसंत पंचमी का त्यौहार पर सरस्वती पूजन किया गया। प्रिंसिपल अंजू खुराना की अध्यक्षता में हुए समारोह में सभी अध्यापकों और छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की गई और पीले वस्त्र, पीला भोजन और कलात्मक कार्य करके अपना योगदान दिया। प्रिंसिपल अंजू खुराना ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और बसंत पंचमी की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि बसन्त पंचमी का त्यौहार शिक्षा की देवी सरस्वती का अवतरण दिवस है। इस दिन विद्यार्थियों को मां सरस्वती का ध्यान करके अच्छी शिक्षा पाने का संकल्प करना चाहिए। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। समारोह में मुख्य रूप से मनीषा, इंदु, नेहा, ममता, प्रतिभा, शिखा, सुनीता व अन्नू सहित स्कूल स्टाफ तथा अभिभावक मौजूद रहे।


More Stories
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
बिजली मीटर लगाने के नाम पर रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार
द्वारका हाफ मैराथन में BRG का दबदबा
माउंट आबू मैराथन में बीआरजी का शानदार प्रदर्शन
गुभाना में रविंद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
दिल्ली-NCR में BRG का दमदार प्रदर्शन!