
सिद्धार्थ राव/ फरीदाबाद/ नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /- एफसीएम ट्रैवल सॉल्यूशंस के अवकाश यात्रा ब्रांड ट्रैवेल टूर्स ने उत्तर भारत में अपनी उपस्थिति को और विस्तार देते हुए फरीदाबाद के सेक्टर 14 मार्केट में एक नया स्टोर शुरू करने की घोषणा की है।
ट्रैवेल टूर्सका लक्ष्य उनके साथ यात्रा का चयन करने वाले ग्राहकों को यात्रा के दौरान हर बार जीवन को परिभाषित करने वाला अनुभव सुनिश्चित करना है। इस तरह, स्टोर्स को उपभोक्ताओं को बेहतरीन टूर पैकेजऔर विकल्पों को बेहतरीन कीमत के साथ ही अवकाश यात्रा तक गुणवत्तापूर्ण सेवा के साथ सुविधाजनक पहुंच प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। फरीदाबाद स्थित यह नया स्टोर घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों, अनुकूलित और ग्रुप हॉलिडे, होटल, कार स्थानांतरण, वीज़ा, क्रूज वैकेशन, हनीमून पैकेज और साहसिक छुट्टियों जैसी विस्तृत श्रृंखला वाली यात्रा सेवाएं प्रदान करता है। फरीदाबाद के लोग आम तौर पर संपन्न परिवारों से आते हैं, जो अंतर्राष्ट्रीय पारिवारिक यात्रा पर खर्च करने में सक्षम हैं और वे निश्चित रूप से इस नए स्टोर और उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं से लाभान्वित होंगे।
स्टोर लॉन्च के संबंध में एफसीएम ट्रैवेल सॉल्यूशंस लीशर ट्रैवेल ब्रांड ट्रैवेल टूर्स के ब्रांड लीडर श्री आनंद मेनन ने कहा, “हमारी स्थापना के बाद से ही एनसीआर क्षेत्र एक महत्वपूर्ण और तेजी से बढ़ता हुआ बाजार रहा है। पिछले साल हमने एनसीआर में पहले से मौजूद स्टोर्स के अलावा दिल्ली में दो नए स्टोर की लॉन्चिंग के जरिए इस क्षेत्र में निवेश किया है। यही नहीं हम नोएडा, गुड़गांव और अब फरीदाबाद जैसे अन्य स्थानों पर भी विचार कर रहे हैं। हम फरीदाबाद के काफी हद तक पारिवारिक और व्यवसायोन्मुख बाजार में पैर जमाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। हमें विश्वास है कि यह विशेष रूप से हमारे समूह समावेशी यात्राओं के लिए एक मजबूत बाजार होगा। इस नए स्टोर के साथ, तेजी से बढ़ते इस बाजार में प्रवेश के साथ ही हमारा लक्ष्य अलग-अलग आकांक्षाओं और आवश्यकताओं वाले उपभोक्ताओं के लिए अनुकूलित प्रस्ताव लाना है।”
ट्रैवेल टूर्स के ब्रांड लीडर
श्री आनंद मेनन
इस नवीनतम स्टोर के खुलने के साथ ही स्वामित्व वाली शाखाओं और नए खुले फ्रेंचाइज़ी आउटलेट्स के संयोजन से मुंबई, दिल्ली एनसीआर, चंडीगढ़, कोच्चि और फरीदाबाद में राष्ट्रीय स्तर पर ट्रैवल टूर्स के कुल स्टोर्स की संख्या 51 हो गई है।





More Stories
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?
सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन में टीम फरीदाबाद का शानदार प्रदर्शन
एक करोड़ की रंगदारी का नेटवर्क बेनकाब, STF ने तीन आरोपियों को दबोचा
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
गुभाना गांव में शहीद भगत सिंह की जयंती पर किया नमन।
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप