फिर पैरोल पर राम रहीम, 40 दिन की पैरोल पर बाहर आये

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

फिर पैरोल पर राम रहीम, 40 दिन की पैरोल पर बाहर आये

-तलवार से केक काटा, 5 घंटे ऑनलाइन सत्संग किया; सीएम के ओएसडी, भाजपा के एमपी-एमएलए भी जुड़े

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/हिसार/शिव कुमार यादव/- रेप और हत्या का दोषी राम रहीम रोहतक की सुनरिया जेल में 20 साल की सजा काट रहा है। वह पिछले 14 महीने में चौथी बार एक बार फिर पैरोल पर बाहर आया है। 21 जनवरी को उसे 40 दिन की पैरोल मिली है। सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम पैरोल पर बाहर आते ही सुर्खियां बटोरने लगा। राम रहीम ने सोमवार को डेरे के दूसरे संत शाह सतनाम के जन्मदिन पर तलवार से केक काटा। उसी को राम रहीम ने अपनी गद्दी सौंपी थी। केक काटने का वीडियो बागपत स्थित बरनावा डेरे का है।
              बाहर आने के बाद राम रहीम ने 5 घंटे तक ऑनलाइन सत्संग किया। राम रहीम के सत्संग में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के ओएसडी कृष्ण बेदी और राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार भी सिरसा पहुंचे। दोनों ने राम रहीम से बात की। ओएसडी कृष्ण बेदी ने कहा कि 3 फरवरी को नरवाना में होने वाले संत रविदास जयंती समारोह का न्योता देने सिरसा आए हुए हैं। वही राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार ने कहा कि पानीपत में पहले स्वच्छता अभियान चलाया था। वह मुझे याद है। आपका आशीर्वाद हम पर बना रहे। सिरसा से भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने कहा कि भगवान से प्रार्थना है कि जल्द से आपके कष्ट कटें। श्री कृष्ण जी आपको जल्दी सिरसा लेकर आएं।

विधायक, अधिकारी और चेयरमैन पहुंचे आशीर्वाद लेने
राम रहीम से आशीर्वाद लेने वालों में अंबाला सिटी से एमएलए असीम गोयल, गुहला चीका से भाजपा विधायक कुलवंत बाजीगर की बहू, एसडीएम बराडा बिजेंद्र सिंह, और नगर पालिका चेयरपर्सन रेखा रानी, राई से विधायक मोहन लाल, टोहाना नगर परिषद चेयरमैन नरेश बंसल, उचाना नगर पालिका के चेयरमैन भी शामिल थे। इनके अलावा 2 दर्जन नेता, अफसर उससे मिलने पहुंचे।

राम रहीम का तमाशा शुरू : स्वाती मालीवाल
दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाती मालीवाल ने हरियाणा सरकार पर तंज कसे हैं। स्वाती मालीवाल ने ट्वीट किया, ’फिर से रेपिस्ट और खूनी पाखंडी राम रहीम का तमाशा शुरू, हरियाणा सीएम के ओएसडी और राज्यसभा सांसद ने फर्जी बाबा के दरबार में हाजरी लगाई। खट्टर साहब सिर्फ बोलने से काम नहीं चलेगा कि आपका इससे कोई लेना देना नहीं। खुल कर अपना स्टैंड बताओ कि रेपिस्ट के साथ हो या महिलाओं के।’
               राम रहीम ने अपने प्रेमियों को भजन सुनाए और प्रेमियों ने डांस भी किया। राम रहीम ने कहा कि सुनने में आ रहा है कि हमारे प्रेमी पाखंडों में पड़ गए हैं। घर का मुंह किस तरफ होना चाहिए। हम चैलेंज करते हैं कि ऐसा कुछ नहीं होता। घर का दक्षिण दिशा, या किसी उस दिशा की ओर मुंह नहीं होना चाहिए।

5 साल बाद ऐसे सेलिब्रेशन का मौका मिला
जो वीडियो सामने आया है। उसमें राम रहीम कह रहा है कि इस तरह से जश्न मनाने का मौका 5 साल बाद मिला है। मुझे कम से कम 5 केक काटने चाहिए। यह पहला केक है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox