फडणवीस की पत्नी अमृता ने अपने बयान से चौंकाया, मोदी को बताया राष्ट्रपिता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

फडणवीस की पत्नी अमृता ने अपने बयान से चौंकाया, मोदी को बताया राष्ट्रपिता

-कहा- गांधी जी पुराने भारत के, प्रधानमंत्री मोदी न्यू इंडिया के फादर ऑफ नेशन

नागपुर/नई दिल्ली/- महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस की पत्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आधुनिक भारत का राष्ट्रपिता बताया है। उनसे जब महात्मा गांधी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि देश के दो राष्ट्रपिता हैं।
            अमृता फडणवीस मंगलवार को नागपुर में ‘अभिव्यक्ति वैदर्भीय लेखिका संस्था’ की ओर से ‘अभिरूप न्यायालय’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थीं। इस दौरान ही डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने यह बयान दिया।

महात्मा गांधी पुराने समय के राष्ट्रपिता- अमृता
अमृता फडणवीस सिर्फ दो राष्ट्रपिता कहकर ही नहीं रुकीं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी पुराने समय के, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए भारत के राष्ट्रपिता हैं। बता दें कि 3 महीने पहले भी अमृता फडणवीस ने नरेंद्र मोदी का जिक्र राष्ट्रपिता कह कर किया था। 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर ट्वीट में फादर ऑफ मॉडर्न इंडिया लिखा था।
           हालांकि इसके बाद उन्होंने यह भी कहा- मेरी राजनीति में आने में कोई रुचि नहीं है। मैं राजनीति के काम में अपने 24 घंटे नहीं दे सकती। मेरे पति 24 घंटे समाज के काम के लिए देते हैं, इसलिए जो 24 घंटे राजनीति और समाज के लिए दे सकते हैं, वही राजनीति करने लायक हैं। देवेंद्र जी को मुख्यमंत्री होना चाहिए।

डोनाल्ड ट्रम्प ने भी मोदी को कहा था फॉदर ऑफ इंडिया
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद उन्हें फादर ऑफ इंडिया कहा था। एक औपचारिक मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा था, मुझे याद है, भारत पहले कैसा था, वहां फूट थी, मारामारी थी। उन्होंने ने सबको एक किया, जैसे एक पिता करता है। वो शायद फादर ऑफ इंडिया हैं। हम उनको फादर ऑफ इंडिया कहेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox