प्लेटफार्म पर चढ़ी ट्रेन मामला: रेलवे कर्मचारी वीडियो कॉल पर था.. CCTV वीडियो सामने आया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्लेटफार्म पर चढ़ी ट्रेन मामला: रेलवे कर्मचारी वीडियो कॉल पर था.. CCTV वीडियो सामने आया

मानसी शर्मा / – यूपी के मथुरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को चौंकाने वाला ट्रेन हादसा हुआ था। एक ट्रेन का इंजन प्लेटफॉर्म के ऊपर चढ़ गया।  गनीमत यह रही कि कोई इस घटना का शिकार नहीं हुआ. अब इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि इंजन के अंदर ऐसा क्या हुआ कि यह घटना हो गई। कैसे एक ड्राइविंग स्टाफ की गलती की वजह से यह हादसा हुआ और कैसे कुछ लोगों की जान खतरे में पड़ गई।

दरअसल सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि ट्रेन मथुरा जंक्शन पर आकर खड़ी होती है और मौजूद ड्राइवर अपना बैग और सामान लेकिन नीचे उतर जाता है। इसी बीच नया ड्राइवर लोवर टीशर्ट में आता है और फोन पर बात कर रहा होता है। फोन पर बात करते हुए ही उसने ट्रेन में कुछ ऐसा कर दिया कि यह घटना हो गई। हुआ यह कि उसने अपना बैग गलत जगह पर रख दिया उसका ध्यान लगातार फोन पर ही बना रहा। फिर ट्रेन अचानक चल पड़ी।

कारण यह बताया जा रहा है कि वह जैसे ही अपना बैग वहां रखता है, अचानक से ट्रेन चल पड़ती है और प्लेटफार्म का बैरियर तोड़ते हुए ऊपर चढ़ जाती है। यह भी आरोप लगाया गया है कि वीडियो में दिख रहा कर्मचारी नशे में भी था। हालांकि अभी तक रेलवे ने इस वीडियो की पुष्टि नहीं की है लेकिन बताया जा रहा है कि जांच के आदेश दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार एक रिपोर्ट के मुताबिक कहा गया है कि उसने लापरवाही से इंजन के थ्रोटल (एक खास उपकरण) पर अपना बैग रख दिया एवं फिर अपने मोबाइल फोन पर कुछ देखने में व्यस्त हो गया। बैग के दबाव के चलते थ्रोटल आगे की स्थिति में चला गया, फलस्वरूप ईएमयू प्लेटफार्म की ओर आगे बढ़ गई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox