पौधे जीवन का आधार- एसीपी मीणा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पौधे जीवन का आधार- एसीपी मीणा

-कुतुब विहार छठ घाट पर जीएनएन न्यूज व दिल्ली पुलिस ने किया पौधारोपण

नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- सोमवार 4 दिसंबर को मटियाला विधानसभा के अंतर्गत कुतुब विहार के छठ घाट पर जीएनएन न्यूज व दिल्ली पुलिस ने लोगों को प्रदुषण के खिलाफ लड़ने के लिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए पौधारोपण किया। इस मौके पर पौधारोपण करते हुए छावला एसीपी रिछपाल मीणा ने कहा कि पौधे जीवन का आधार होते हैं अतः हमे प्रदुषण से बचने के लिए न केवल पौधों का संरक्षण करना चाहिए बल्कि ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण भी करना चाहिए। इस अवसर पर छावला थाना एसएचओ पंकज कुमार, निगम पार्षद सविता पवन शर्मा, जीएनएन न्यूज के एडिटर इन चीफ ओमपाल प्रसाद व उप संपादक राजेन्द्र यादव ने भी पौधारोपण किया।

जीएनएन न्यूज़ एजेंसी की ओर से छठ घाट पर आयोजित किये गये पौधारोपण कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों व संगठनों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। क्षेत्र की निगम पार्षद सविता पवन शर्मा ने कहा कि प्रदूषण के खिलाफ केवल वृक्ष लगाना ही सबसे सही रास्ता है जो शुद्ध वायु का स्रोत है। वहीं छावला-जाफरपुर एसीपी रिछपाल सिंह मीना ने कहा कि पौधे जीवन का आधार होते है जो हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं। छावला थाना एसएचओ पंकज कुमार ने कहा पौधे बच्चों की तरह होते हैं। इन्हे सींचने के बाद आपको शुद्ध वायु और प्रदूषण से होने वाली बिमारियों से बचाते हैं।

समाजसेविका स्मिता सिंह ने कहा पर्यावरण हमारे जीवन का अमूल्य हिस्सा है, हमें हमेशा याद रखना चाहिए कि हरियाली हमारे जीवन की खुशियों का अभिन्न अंग है। जीएनएन के सम्पादक ओमपाल प्रसाद ने कहा प्रदूषण के खिलाफ पर्यावरण के लिए पौधरोपण करना एक सच्ची समाज सेवा है जिसे हमें अपने जीवन में निरंतर करते रहना चाहिए। उपसंपादक राजेंदर सिंह यादव ने कहा आज इस कार्यक्रम को करते हुए हमें बहुत ख़ुशी मिली है , हमें लग रहा है कि समाज को हम इस प्रकार ही प्रदूषण से बचा सकते हैं।

इस मौके पर गुडविल सोशल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह, समाजसेवक उमेश और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। इस कार्य्रकम में सैंकड़ों पौधे लगाए गए और सभी पदाधिकारियों ने देश को पर्यावरण पौधरोपण का सन्देश दिया। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox