अब बीआरजी ग्रुप के धावकों ने चाइनीज ताईपे में गाडे झण्डे, पहली बार टॉप 10 मे आइ टीम इंडिया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब बीआरजी ग्रुप के धावकों ने चाइनीज ताईपे में गाडे झण्डे, पहली बार टॉप 10 मे आइ टीम इंडिया

-एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की टीम में 24 घंटे की वर्ल्ड चौंपियनशिप में बीआरजी ग्रुप के धावकों का बेहतरीन प्रदर्शन -अल्ट्रा वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत टॉप 10 में, बी आर जी ग्रुप के धावको ने बादल तेवतीया, अमर और अंजु ने दिखाया दम

ताइवान/शिव कुमार यादव/- 24 घंटे की वर्ल्ड चैंपियनशिप 1-2 दिसंबर को ताइवान में आयोजित की गई जिसमे 40 से अधिक देशों पोलेड, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूएसए, जापान, ताइपे, चीन, कोरिया, फिलिस्तीन आदि देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। भारत की अल्ट्रा टीम मे सिलेक्ट हुए बी आर जी ग्रुप से पुरुषो मे धावक बादल तेवतिया, अमर सिंह व महिलाओ मे अंजु सैनी रही। इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की टीम में विदेशी धावकों के बीच बीआरजी ग्रुप के धावक बादल तेवतिया, अमर सिंह व अंजू सैनी ने अपना दम दिखाते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। जिसके चलते इस बार टीम इंडिया अल्ट्रा वर्ल्ड चैंपियनशिप में टॉप 10 में रही है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बीआरजी कोच दीपक छिल्लर ने बताया कि 12 घंटे तक सब कुछ बड़ा अच्छे ढंग से जा रहा था मगर अचानक से बारिश और तेज रफ्तार हवाओं ने धावकों की मुश्किलें बढा दी।  फिर भी इन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार चलते रहें और आखिरकार लक्ष्य तक पहुंच कर ही दम लिया। भारतीय टीम वर्ल्ड अल्ट्रा रनिंग में पहली बार टॉप 10 में आई है। टीम की ओर से सबसे ज्यादा दौड़ अमर सिंह (236किलोमीटर) ने लगाई, वह एयरफोर्स मे कार्यक्रत है। वही अंजु सैनी ने महिलाओ मे बेहतर प्रदर्शन कर 186 किलोमीटर दौड की दुरी तय की, वह योगा टीचर है। बादल तेवतिया जिन्होंने 24 घंटे में 210 किलोमीटर की दौड़ लगाई, बादल बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत है। तीनों धावकों ने अपने बेहतर प्रदर्शन के चलते टीम इडिया को टॉप 10 में जगह दिलाई।
          बीआरजी ग्रुप के लिए आज बहुत ही खुशी की बात है कि खिलाड़ियों की पिछले पांच छह साल की मेहनत रंग लाने लगी है। बीआरजी
ग्रुप के अल्ट्रारनर्स प्रवीन सांगवान, अजू सैनी, बादल तेवतीया, अमर सिंह, सिकंदर लाम्बा, नरेन्द्र राम, दीपक छिल्लर, सतपाल राकया पिछले पांच साल से अल्ट्रारन में टीम इंडिया मे जगह बनाने के लिए अभ्यास कर रहे थे। टीम इंडिया की जर्सी पहनना किसी भी खिलाड़ी का एक सपना होता है बादल, अमर और अंजु का यह सपना पूरा ही नही हुआ बल्कि उन्होने बेहतर प्रदर्शन भी किया है।
          बता दें कि बादल, अंजु, प्रवीन, सिकंदर, अमर, दीपक व सतपाल ने पहले भी कोरोना के समय आईएयू की 6 घण्टे की दौड़ में देश का प्रतिनिधित्व किया है। प्रवीण सांगवान ने जनवरी 2021 में 219.54 किमी की दौड़ लगाकर वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वालीफाई किया था, परंतु कोरोना के कारण तब ये प्रतियोगिता हो नही पाई थी। वहीं सिकन्दर लाम्बा के नाम 24 घण्टे में नंगे पैर 202 किमी दौड़ लगाने का रिकॉर्ड है।
           बहादुरगढ रर्नस ग्रुप (बी आर जी) के धावकों की इस सफलता पर हम बहुत ही खुश हैं और गर्व महसूस करते हैं। साथ ही परिजनों और दोस्तों में भी खुशी की लहर है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox