दिवंगत साहित्यकार के जन्मदिवस पर हुआ काव्योत्सव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिवंगत साहित्यकार के जन्मदिवस पर हुआ काव्योत्सव

-साहित्यकार महेश बंसल जी की स्मृति में किया गया काव्योत्सव का आयोजन

गुरूग्राम/कृष्ण गोपाल विद्यार्थी/- गुरुग्राम के यशस्वी साहित्यकार महेश बंसल जी की स्मृति में मॉडल टाउन में काव्योत्सव का आयोजन किया गया। आचार्य रामबीर शास्त्री के सानिध्य में हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रदेशाध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ओजस्वी कवि डॉ. सारस्वत मोहन मनीषी जी ने की। लगभग तीन घंटे चले इस काव्योत्सव का संयोजन व मंच संचालन कवि अशोक शर्मा अक्स ने किया।

मंचासीन अतिथियों द्वारा किए गए दीप प्रज्ज्वलन से शुरू हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ कवयित्री वीणा अग्रवाल की सरस्वती वंदना से हुआ। इस अवसर पर बंसल जी की धर्मपत्नी श्रीमती सुषमा बंसल,उनके पुत्रों समीर बंसल व शरद बंसल सहित अनेक परिजन एवं अनेक साहित्यकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जहां मंचासीन अतिथियों द्वारा महेश बंसल जी के मुक्तक संग्रह ’सुनो साधो’ का लोकार्पण किया गया वहीं सभागार में उपस्थित कवियों ने दिवंगत साहित्यकार से जुड़े संस्मरण सुनाने के अलावा गीतों, ग़ज़लों, मुक्तकों व दोहों के माध्यम से अपने भाव पुष्प अर्पित किए। काव्योत्सव में मंचासीन अतिथियों सहित सर्वश्री घमण्डी लाल अग्रवाल, हरेन्द्र यादव, वीणा अग्रवाल, राजेंद्र राज निगम, राजपाल यादव, चंद्रशेखर, कृष्णा जैमिनि, इंदु राज निगम, नरेंद्र गौड़, दीपशिखा श्रीवास्तव, सविता उपाध्याय, कुसुम यादव, रश्मि ममगई, सुधीर यादव व कृष्ण गोपाल विद्यार्थी आदि ने भी अपनी काव्यांजलि दी। आयोजकों द्वारा मंचासीन अतिथियों को अंगवस्त्र, शॉल आदि भेंटकर सम्मानित भी किया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox