हिमाचल प्रदेश/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- हिमाचल के नालागढ़ जिले के मझौली में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने एक जनसभा को संबोधित किया। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बीजेपी के प्रत्याशी केएल ठाकुर के पक्ष में वोट की अपील की। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने बाहर के व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है जबकि केएल ठाकुर नालागढ़ से संबंध रखते है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि अब ये जनता को तय करना है कि उन्होंने बाहर के व्यक्ति जिस पर तकरीबन 132 मुकदमे दर्ज है। उनको वोट देना है या नालागढ़ के धरतीपुत्र केएल ठाकुर को। जयराम राम ठाकुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अपने विधायकों को ही मुख्यमंत्री संभाल नहीं पाए और अपने विधायकों के साथ ही सौतेला व्यवहार किया। इसलिए उनके 6 विधायक कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गये थे। जयराम ठाकुर ने कहा कि तीन आजाद उम्मीदवारों पर राज्यसभा उम्मीदवार को वोट ना देने पर उनके और उनके परिवार पर झूठे मुक़दमे दर्ज करवाए इसलिए उन्होंने इस्तीफा देकर बीजेपी के उम्मीदवार के तौर पर इलेक्शन लड़ने का मन बनाया है।
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने वाला है- जयराम ठाकुर
जयराम ठाकुर ने कहा कि कुछ महीनों में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने वाला है और बीजेपी फिर से प्रदेश में सत्ता हासिल करेगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सत्ता का दुरुपयोग कर रहे है और नालागढ़ के डीएसपी की एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें वह कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में धमका रहे है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है और हाल ही में बिलासपुर में गोली कांड में कांग्रेस नेता का बेटा गिरफ्तार हुआ है।


More Stories
इजरायल का बड़ा दावा — ईरानी मिसाइलों की पहुंच भारत तक
बजट में बड़ा ऐलान, बहादुरगढ़ के ऐतिहासिक औद्योगिक क्षेत्र को ‘सक्षम योजना’ का संरक्षण
दिल्ली में सरेआम चली गोलियां, दो देसी पिस्टल लेकर युवक ने मचाया आतंक
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज, कई नामों पर चल रही चर्चाएं
मोनेस्ट्री मार्केट–लद्दाख बुद्ध विहार के बीच बनेगा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज
झरोदा माजरा इलाके से लापता महिला सकुशल बरामद, अपराध शाखा की बड़ी कामयाबी