पूर्व पीएम डा. मनमोहन सिंह को दिग्गजों ने किया नमन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पूर्व पीएम डा. मनमोहन सिंह को दिग्गजों ने किया नमन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/शिव कुमार यादव/अनीशा चौहान/- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर उनके दिल्ली स्थित आवास पर दिग्गज राजनेताओं का तांता लगा रहा। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह, सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू सहित कई दिग्गज नेता अपनीं श्रद्धांजलि देने पहुंचे। सबने उन्हें अंतिम विदाई दी और परिवारजनों का इस दुख की घड़ी में हिम्मत बंधाने का काम किया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि
मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार के सदस्यों को भी अपनी संवेदना व्यक्त की।

मनमोहन सिंह के आवास पहुंचे पीएम मोदी
पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह को उनके आवास जाकर श्रद्धांजलि दी। पीएम ने अपने एक्स हैंडल से लिखा कि भारत उनके राष्ट्र के योगदान को हमेशा याद रखेगा।

देश ने बुद्धिमान नेता और एक उत्कृष्ट राजनेता खो दिया- उपराष्ट्रपति धनखड़
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि डॉ. सिंह के निधन से भारत ने एक विशाल बुद्धिमान नेता और एक उत्कृष्ट राजनेता को खो दिया है। उनकी विरासत हमेशा भारत के विकास पथ का मार्गदर्शन करेगी। इस कठिन समय में उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।

-दिल्ली स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने के लिए दिग्गज नेताओं का लगा रहा पूरा दिन तांता

’समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए उनके योगदान को याद रखा जाएगा’
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, ’मनमोहन सिंह जी ने भारतीय राजनीति में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने आर्थिक सामाजिक क्षेत्र में बड़े बदलाव किए। देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए उन्होंने देश की आर्थिक सामाजिक प्रगति में योगदान दिया। समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए उनके योगदान को याद रखा जाएगा। उनका जाना देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने ईमानदारी से काम किया। उनके परिवार के लिए मेरी गहरी संवेदना है। उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिले।’

राहुल-सोनिया भी साथ पहुंचे
मनमोहन सिंह के दिल्ली वाले आवास पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद सोनिया गांधी साथ में पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होने परिवार को इस दुःख की घड़ी में सांत्वना देते हुए हिम्मत बनाए रखने को कहा।

नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।मनमोहन सिंह जी की कर्तव्यनिष्ठा और देश के प्रति समर्पण हमें हमेशा प्रेरणा देंगे। सादर नमन

खरगे ने अपने तरीके से किया याद
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मनमोहन सिंह को याद करते हुए लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को राष्ट्र के प्रति उनकी विशिष्ट सेवा और असाधारण योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

गृहमंत्री अमित शाह ने भी दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को पुष्पांजलि अर्पित की। एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह जी को वित्त और सार्वजनिक नीति के बारे में उनके विशाल ज्ञान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कुछ यूं किया याद
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री और प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ.मनमोहन सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह पूरे देश के लिए गहरे दुख का क्षण है क्योंकि हम एक ऐसे नेता के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं जिनकी विनम्रता,गर्मजोशी और गरिमा ने अनगिनत जीवनों को छुआ। उनके निधन से राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्र में एक अपूरणीय शून्य पैदा हो गया है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचे
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे।

’मनमोहन सिंह ने मुस्लिम समुदाय के उत्थान के लिए काम किया’
दिवंगत पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ’अपनी पार्टी की ओर से मैं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। वह पहले प्रधानमंत्री थे जिन्होंने हाशिए पर पड़े समुदायों और मुस्लिम समुदाय के उत्थान के लिए काम किया। उनके निधन से देश ने अपना बेटा खो दिया है।’

शनिवार सुबह अंतिम दर्शनों के लिए कांग्रेस मुख्यालय में रखा जाएगा पार्थिव शरीर
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने बताया कि आज शाम साढ़े पांच बजे कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होगी, जिसमें कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य, स्थायी और विशेष आमंत्रित लोग पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कल सुबह आठ बजे मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को आम जनता के दर्शनों के लिए कांग्रेस मुख्यालय ले जाया जाएगा। इसके बाद साढ़े आठ बजे से लेकर साढ़े नौ बजे तक अंतिम दर्शन होंगे और फिर पार्थिव शरीर को अंतिम यात्रा पर ले जाया जाएगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox