पूरे राजकीय सम्मान के साथ 28 दिसंबर शनिवार को होगा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पूरे राजकीय सम्मान के साथ 28 दिसंबर शनिवार को होगा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/शिव कुमार यादव/अनीशा चौहान/- पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में गुरुवार (26 दिसंबर) को निधन हो गया. पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन से देश में शोक की लहर है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से लेकर देश के कई बड़े नेताओं और हस्तियों ने मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया है। साथ ही सरकार ने मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राजकीय शोकं घोषित किया है। केंद्र सरकार ने आज यानी 27 दिसंबर को होने वाले सारे सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। साथ ही सरकार ने मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिनों के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। उधर, कांग्रेस ने भी अपने आज के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

दरअसल, डॉ. मनमोहन सिंह पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके हैं. इसलिए उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. सूत्रों का कहना है कि मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार यानी 28 दिसंबर को किया जाएगा. केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है. इसका मतलब है कि 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक राजकीय शोक रहेगा. कांग्रेस ने भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में अपने सभी आधिकारिक कार्यक्रमों को सात दिन के लिए रद्द कर दिया है।

कब होगा अंतिम संस्कार?
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को होगा. इसकी आधिकारिक घोषणा आज यानी शुक्रवार को हो सकती है. गुरुवार देर रात दिल्ली में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से बातचीत में बताया, ‘पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार परसों (शनिवार) होगा. हम इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे.’

कहां होगा अंतिम संस्कार?
सूत्रों का दावा है कि दिल्ली में ही पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. अक्सर देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों का अंतिम संस्कार दिल्ली में ही किसी खास स्थल पर होता है. जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का अंतिम संस्कार राजघाट परिसर में ही किया गया था. हालांकि, कई पूर्व पीएम के लिए अलग से समाधि स्थल भी बनाया जाता है. जैसे अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल को सदैव अटल कहा जाता है. हालांकि, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के परिवार की रजामंदी से ही जगह को चुना जाएगा. कई बार गृह राज्य में भी अंतिम संस्कार होता है. अभी तक जगह फाइनल नहीं है. उम्मीद की जानी चाहिए कि आज स्थल का ऐलान हो जाएगा कि कहां मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार होगा।

क्या है सरकारी प्रोटोकॉल?
किसी भी पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार में राजकीय प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है. किसी भी पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर अंतिम संस्कार से पहले उनके पार्थिव शरीर को भारत के राष्ट्रीय ध्वज यानी तिरंगे में लपेटा जाता है. साथ ही, अंतिम संस्कार के वक्त उन्हें 21 तोपों की सलामी भी दी जाती है. इतना ही नहीं, पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया जाता है. मनमोहन सिंह के निधन पर भी सात दिनों के शोक का ऐलान है. इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। राष्ट्रीय शोक के दौरान कोई भी समारोह या सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होंगे। अंतिम दर्शन के लिए आखिरी विदाई भी प्रोटोकॉल के तहत दी जाती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox