पुर्तगाल में बुर्का बैन, नकाब पर 4 लाख तक जुर्माना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

 पुर्तगाल में बुर्का बैन, नकाब पर 4 लाख तक जुर्माना

मानसी शर्मा/-  पुर्तगाल में जल्द ही बुर्के को बैन किया जा सकता है। बता दें कि वहां की संसद ने बुर्का बैन विधेयक को मंजूरी दी है। अगर ये कानून बन जाता है तो अन्य यूरोपीय देशों की तरह ही पुर्तगाल में भी बुर्के पर रोक लगा दिया जाएगा। पुर्तगाल सरकार के इस कदम को कुछ दल चेहरा ढकने वाली मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाने के लिए उठाया है।
बुर्का बैन विधेयक को मिली मंजूरी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुर्तगाल की संसद ने पब्लिक प्लेसेज पर लिंग या धार्मिक वजहों से नकाब पहनने पर रोक लगाने वाले एक विधेयक को मंजूरी दी है। बुर्का बैन का प्रस्ताव फार राइट चेगा पार्टी ने प्रस्तावित किया था। इसका मकसद बुर्का और नकाब जैसे वस्त्रों को ज्यादातर पब्लिक प्लसेज पर रोक लगाया जाना है। हालांकि फ्लाइट्स, राजनयिक परिसरों और पूजा स्थलों पर नकाब की अनुमति रहेगी।

कितना देना होगा जुर्माना

इस विधेयक में बुर्का पहनने पर जुर्माने का भी प्रावधान है। विधेयक में कहा गया है कि सार्वजनिक जगहों पर बुर्का पहनने वालों पर 200 यूरो से लेकर 4,000 यूरो तक का जुर्माना लगाया जाएगा। बता दें कि 4000 यूरो भारतीय करेंसी में 4 लाख 10 हजार रुपये से भी ज्यादा होते हैं। अगर ये कानून बन गया तो भारतीय करेंसी के हिसाब से 4 लाख तक का जुर्माना पुर्तगाल के लोगों को भरना पड़ सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox