पाक आर्मी चीफ मुनीर ने भारत को घातक जवाब देने की दी चेतावनी 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पाक आर्मी चीफ मुनीर ने भारत को घातक जवाब देने की दी चेतावनी 

मानसी शर्मा/-   पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने एक बार फिर भारत के खिलाफ तीखी बयानबाजी कर क्षेत्रीय तनाव को हवा दी है। एबटाबाद स्थित मिलिट्री अकादमी कलुल में कैडेट्स को संबोधित करते हुए मुनीर ने कहा कि भारत की किसी भी “छोटी सी उकसावे वाली कार्रवाई” का पाकिस्तान “उम्मीद से परे और घातक जवाब” देगा। उन्होंने भारत की भौगोलिक विशालता को लेकर भी विवादित टिप्पणी की और कहा कि पाकिस्तान इस भ्रम को तोड़ देगा। मुनीर ने भारतीय सैन्य नेतृत्व को चेतावनी देते हुए कहा कि भड़काऊ बयानबाजी बंद करें और विवादों को संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत हल किया जाए।

आसिम मुनीर का विवादित रिकॉर्ड

यह कोई पहली बार नहीं है जब मुनीर ने इस तरह की उत्तेजक भाषा का इस्तेमाल किया है। अगस्त 2025में अमेरिका के टैम्पा में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा था कि “अगर पाकिस्तान पर अस्तित्व का संकट आया, तो वह आधी दुनिया को अपने साथ ले डूबेगा।” इसके अलावा उन्होंने भारत को सिंधु नदी पर बांध बनाने को लेकर परमाणु हमले की धमकी देते हुए कहा था कि “पाकिस्तान 10मिसाइलों से उसे उड़ा देगा।” उनके इन बयानों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हुई थी और इसे परमाणु ब्लैकमेल की संज्ञा दी गई थी।

भारत का कड़ा जवाब

भारत पहले भी मुनीर की ऐसी धमकियों को “न्यूक्लियर सेबर-रैटलिंग” यानी परमाणु धमकी की राजनीति बताया चुका है। विदेश मंत्रालय ने दो टूक कहा था कि पाकिस्तान की सेना का इतिहास आतंकवादी संगठनों से संबंधों से भरा पड़ा है, और ऐसे में उसके परमाणु नियंत्रण को लेकर वैश्विक चिंताएं जायज़ हैं। भारत ने साफ किया है कि इस तरह की बयानबाज़ी क्षेत्रीय शांति के लिए गंभीर खतरा है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox