धनतेरस पर दिल्ली: संसद के पास अपार्टमेंट में भीषण आग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

धनतेरस पर दिल्ली: संसद के पास अपार्टमेंट में भीषण आग

मानसी शर्मा/-  दिल्ली के ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स में भीषण आग लग गई, जिसके बाद लोगों के बीच भगदड़ मच गई। इस बिल्डिंग में लोकसभा और राज्यसभा के कई सांसद रहते हैं। साथ ही ये बिल्डिंग संसद भवन से केवल 200 मीटर की दूरी पर स्थित है।आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया।
मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां

इस आग की वजह से स्थानीय लोग और अधिकारी चिंतित हैं, क्योंकि ये क्षेत्र काफी संवेदनशील और महत्वपूर्ण माना जाता है।  अभी तक आग की वजह के बारे में जानकारी नहीं मिली है, लेकिन दमकल कर्मी मौके पर मौजूद हैं। दमकल की 6 गाड़ियां मशक्कत कर आग बुझाने में जुटी हुई है। घटनास्थल से जो तस्वीरें और वीडियो फोटो सामने आई हैं, उसमें दिखाई दे है कि पुलिस लोगों को बाहर निकलने का आग्रह कर रहे हैं। काफी सारे लोग ग्राउंड फ्लोर के बाहर जमा हैं।

देरी से पहुंची दमकल की गाड़िया

जानकारी के अनुसार, दमकल विभाग को आग लगने की सूचना सबसे पहले दोपहर को एक बजकर 20 मिनट पर मिली। इसके बाद विभाग ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर दमकल की गाड़ियों को भेजा। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि फायर ब्रिगेड की टीम को कॉल करने के बाद वह देरी से पहुंचे। वहीं लोगों का ये भी कहना है कि अगर फायर ब्रिगेड की टीम सही समय पहुंचती तो नुकसान कम होता।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox