
उत्तर प्रदेश/अनीशा चौहान/- उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। यह हादसा पीलीभीत-टनकपुर हाईवे पर न्यूरिया थाने के पास करीब 12 बजे हुआ। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई और फिर खाई में पलट गई। इस हादसे में 6 लोगों की जान चली गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कार में सवार थे कुल 11 लोग
जानकारी के अनुसार, कार में कुल 11 लोग सवार थे, जो उत्तराखंड के खटीमा जिले के रहने वाले थे और शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए थे। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच शुरू कर दी है।
पीलीभीत के एसपी अविनाश पांडे ने बताया कि यह हादसा पीलीभीत से जाते वक्त हुआ, जब कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों का इलाज जारी है।





More Stories
क्या समाजवादी पार्टी को फिर चोट देगी बीजेपी?
चोरी की कार बेचने गुरुग्राम जा रहा आरोपी दबोचा, पुलिस ने वाहन किया बरामद
दिल्ली थप्पड़ कांड: MCD सदन में AAP पार्षदों का हंगामा, बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल