राज्यसभा में नोटों की गड्डी मिलने पर हंगामा, खड़गे और सत्ता पक्ष में तीखी बहस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राज्यसभा में नोटों की गड्डी मिलने पर हंगामा, खड़गे और सत्ता पक्ष में तीखी बहस

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- आज राज्यसभा में विपक्ष के सांसद के बेंच पर नोटों की गड्डी मिलने से भारी हंगामा हुआ। इस मामले की जानकारी राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन को दी। वहीं, जब विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस मुद्दे पर सवाल उठाए, तो सत्ता पक्ष के सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

आज शुक्रवार को सभापति धनखड़ ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि एक रूटीन एंटी सेबैटेज जांच के दौरान कल गुरुवार को सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद नोटों की गड्डी बरामद की गई। यह गड्डी सीट नंबर 222 से मिली, जो तेलंगाना से कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को अलॉट की गई थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में नियमों के अनुसार जांच की जा रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने क्या कहा?

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “जब तक मामले की जांच चल रही है और सब कुछ स्पष्ट नहीं हो जाता, तब तक आपको (सभापति) उनका (अभिषेक मनु सिंघवी) नाम नहीं बोलना चाहिए।” खड़गे के इस बयान के बाद सत्ता पक्ष के सांसदों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

खड़गे ने क्या कहा?

खड़गे ने आगे कहा, “ऐसा चिल्लर काम करके ही देश को बदनाम किया जा रहा है। आप (सभापति) किसी खास का नाम और सीट के बारे में कैसे कह सकते हैं?” इसके बाद सभापति ने जवाब दिया कि उन्होंने केवल यह बताया है कि किस सीट पर नोटों की गड्डी मिली और यह किसे अलॉट की गई थी।

खड़गे का बयान और सत्ता पक्ष का हंगामा

खड़गे ने कहा, “मुझे पता है कि अगर मैं किसी दूसरे मुद्दे पर बोलूंगा तो आप मुझे बोलने नहीं देंगे।” खड़गे ने आगे कहा, “मेरा निवेदन केवल इतना है कि जब तक जांच चल रही है, तब तक किसी का नाम और सीट क्यों बताई जा रही है?” इसके बाद सत्ता पक्ष की तरफ से शोरशराबा होने लगा। गुस्से में खड़गे ने कहा, “आप सब झूठे हो, क्या हम ऐसा कर सकते हैं? ऐसा चिल्लर काम करके देश को बदनाम कर रहे हो।”

यह घटनाक्रम राज्यसभा में काफी गर्मा-गर्म बहस का कारण बना और दोनों पक्षों के बीच तीखी बयानबाजी हुई।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox