पीएलए को मिला अरूणचल से लापता हुआ लड़का, वापस लाने की प्रक्रिया शुरू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पीएलए को मिला अरूणचल से लापता हुआ लड़का, वापस लाने की प्रक्रिया शुरू

-पीएलए पर लगा था तरोन को अगवा करने का आरोप

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- इंडियन आर्मी ने दावा किया है कि अरुणाचल प्रदेश से लापता हुआ लड़का चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) को मिल गया है। इस नाबालिग लड़के की पहचान 17 वर्षीय मिरम तरोन के रूप में हुई है। इससे पहले पीएलए पर तरोन को अरुणाचल के सियुंग्ला के लुंगटा जोर इलाके से अगवा करने का आरोप लगा था।

बता दे कि 5 दिन पहले तरोन 18 जनवरी को लापता हुआ था। अरुणाचल के सांसद तापिर गाओ ने आरोप लगाया था कि चीन की आर्मी ने भारतीय क्षेत्र से तरोन का अपहरण कर लिया है। सांसद ने अपने ट्वीट में यह दावा किया था। गाओ ने बताया था कि त्सांगपो नदी जहां से भारत में प्रवेश करती है, उसी जगह यह घटना हुई थी। तेजपुर के डिफेंस पीआरओ ले. कर्नल हर्षवर्धन पांडे ने रविवार को कहा कि तरोन अपने गांव जिदो से लापता हो गया था और अब ये पीएलए को मिल गया है। चीन की आर्मी ने इस बारे में हमें इन्फॉर्म किया है और बताया है कि तरोन को भारत को सौंपने की प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है। लड़के के लापता होने की सूचना मिलने पर भारतीय सेना ने च्स्। से उसको ढूंढने में मदद मांगी थी। भारतीय सेना ने तुरंत हॉटलाइन के जरिए पीएलए से संपर्क किया। भारतीय सेना ने पीएलए को बताया कि जड़ी-बूटी इकट्ठा कर रहा एक लड़का रास्ता भटक गया है और मिल नहीं रहा है।

सांसद गाओ ने इस मामले की जानकारी स्थानीय अधिकारियों और गृहराज्य मंत्री एन प्रमाणिक को दी। इसके साथ ही उन्होंने भारत सरकार की सभी एजेंसीज से लड़के की रिहाई के लिए जरूरी कदम उठाने का अनुरोध किया था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox