पीएम मोदी ने लॉन्च की मारुति की पहली ईवी कार,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पीएम मोदी ने लॉन्च की मारुति की पहली ईवी कार,

-मेड इन इंडिया के साथ 100 से ज्यादा देशों में होगी एक्सपोर्ट

नई दिल्ली/अहमदाबाद/शिव कुमार यादव/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अहमदाबाद के हंसलपुर में सुजुकी मोटर के प्लांट में भारत में बनी सुजुकी की पहली बैटरी इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा को लॉन्च किया है। यह कार न सिर्फ भारतीय बाजार के लिए, बल्कि दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट के लिए भी बनाई गई है। इस दौरान पीएम मोदी ने हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के उत्पादन का भी उद्घाटन किया है।

मारुति-सुजुकी की पहली ग्लोबल ईवी
ई-विटारा मारुति सुजुकी की पहली ग्लोबल इलेक्ट्रिक कार है। यह पूरी तरह से भारत में तैयार की गई है और इसका निर्यात यूरोप और जापान जैसे बड़े बाजारों में भी किया जाएगा। यह लॉन्च भारत को इलेक्ट्रिक बनाने में ग्लोबल लेवल तक एक नई पहचान दिलाता है।

नया प्लेटफॉर्म और प्रोडक्शन
ई-विटारा को खास हर्टैक्ट-ई प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इस प्लेटफॉर्म को सुजुकी ने टोयोटा और दाइहात्सु के साथ मिलकर बनाया गया है। कार का निर्माण गुजरात के हंसलपुर प्लांट में होगा। इस साझेदारी से भारत में इलेक्ट्रिक तकनीक और प्रोडक्शन को नई रफ्तार मिलेगी।

भारत में बनी बैटरी
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी प्लांट में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के लोकल प्रोडक्शन की भी शुरुआत की। इस कदम से देश में बनी बैटरियों का उपयोग बढ़ेगा और ईवी बैटरी सप्लाई चेन में भारत का योगदान लगभग 80 फीसदी तक पहुंच जाएगा।

दमदार बैटरी और रेंज
ई-विटारा दो बैटरी ऑप्शन्स के साथ उपलब्ध होगी। पहली 49 केडब्ल्यूएच बैटरी- जिसकी रेंज करीब 500 किलोमीटर की होगी वहीं दूसरी 61 केडब्ल्यूएच बैटरी जिसकी रेंज लगभग 620 किलोमीटर की होगी। इसमें बेस वेरिएंट एफडब्ल्यूडी के साथ मिलेगा, वहीं ज्यादा पावर और परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए एडब्ल्यूडी डुअल मोटर का विकल्प दिया जाएगा।

साइज और डिजाइन
कार का आकार भी इसे खास बनाता है। ई-विटारा की लंबाई 4,275 मिमी, चौड़ाई 1,800 मिमी और ऊंचाई 1,635 मिमी है। 2,700 मिमी का व्हीलबेस इसे बेहतरीन स्पेस देता है, जिससे सफर आरामदायक और मजेदार हो जाता है।

मॉडर्न इंटीरियर और टेक्नोलॉजी
ई-विटारा का इंटीरियर पूरी तरह आधुनिक है। इसमें 25.65 सेमी का फ्लोटिंग टचस्क्रीन है, जो एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसके साथ 10.25 सेमी का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग, यूएसबी-सी पोर्ट और ट्विन-डेक सेंटर कंसोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

सेफ्टी और एडवांस फीचर्स
सुरक्षा के मामले में ई-विटारा काफी मजबूत है। इसमें कुल सात एयरबैग्स दिए गए हैं। वहीं इसके टॉप वेरिएंट में एडीएएस तकनीक मिलती है, जिसमें एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग और कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। कुल मिलाकर ई-विटारा भारत में इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में एक बड़ा कदम है। यह कार लंबी रेंज, शानदार डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और बेहतरीन सुरक्षा तकनीक के साथ कस्टमर के लिए एक प्रीमियम विकल्प बनकर आई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox