पीएम मोदी का बीजेपी संसदीय दल की बैठक में हुआ सम्मान , पीएम मोदी ने कही ये बड़ी बात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पीएम मोदी का बीजेपी संसदीय दल की बैठक में हुआ सम्मान , पीएम मोदी ने कही ये बड़ी बात

मानसी शर्मा /-  देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए है। जिसमें की 3 राज्यों में भाजपा ने जीत हासिल की है। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। हाल ही में बीजेपी की संसदीय दल की बैठक हुई। जिसमें की पीएम मोदी को सम्मानित किया गया और माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा के सांसद ने मोदी गारंटी’  के भी नारे लगाए। आपको बता दें कि ये बैठक संसद भवन परिसर में हुई।
वहीं इससे पहले सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र की जब शुरूआत हुई इस दौरान पीएम मोदी के आगमन पर संसद में मोदी-मोदी तथा भारत माता की जय के नारों भी लगाए गए। साथ ही ताली बजाकर उनका स्वागत भी हुआ। आपको दें कि, इस बैठक में में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों के नाम पर चर्चा हो सकती है।

भाजपा संसदीय दल की बैठक में लोकसभा सदस्य और राज्यसभा सदस्य शामिल होते हैं। इस बैठक में मोदी समेत भाजपा के अन्य दिग्गज नेता संसदीय एजेंडे और पार्टी के संगठनात्मक एवं राजनीतिक अभियानों से जुड़े अलग अलग मुद्दों पर अपनी बात रखते हैं। बैठक में पीएम मोदी के पहुंचते ही भाजपा सांसदों ने खड़े होकर तालियां बजाने लगे और ‘स्वागत है भाई स्वागत है, मोदी जी का स्वागत है’ के नारे लगाए गए। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच प्रधानमंत्री को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। भाजपा ने इस बड़ी जीत का श्रेय पीएम मोदी के नेतृत्व को प्राथमिक कारण बताया गया है।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, तीन राज्यों में हुई जीत कार्यकर्ताओं को समर्पित है। राज्यों के तमाम कार्यकर्ताओं ने आहुति दी है। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। पीएम ने विकसित भारत अभियान की चर्चा की थी। सरकार में रहते हुए जीत का परसेंटेज हमारा बेहतर रहा। यही नहीं पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘तीन राज्यों की जीत टीम स्प्रिट की जीत है।’ सभी लोगों के सामुहिक प्रयास है। केवल एक व्यक्ति का परिश्रम नहीं है सभी का परिश्रम इस जीत में शामिल है इसलिए सभी की जय-जय कार होनी चाहिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox