पीएमसीएच बिहार में रात का मतलब रोगी भगवान भरोसे…- तेजस्वी यादव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पीएमसीएच बिहार में रात का मतलब रोगी भगवान भरोसे…- तेजस्वी यादव

-पीएमसीएच के औचक निरीक्षण में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को मिलीं खामियां ही खामियां, लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

पटना/- बिहार के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार देर रात बिहार में अस्पतालों का दौरा किया। इस दौरान वार्डों में खराब व्यवस्था देख वे काफी नाराज हुए। उन्होंने डॉक्टरों को जमकर फटकार लगाई। निरीक्षण के बाद उप मुख्यमंत्री ने बताया कि लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
             दरअसल, तेजस्वी यादव देर रात पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) पहुंच गए। उनके निरीक्षण के बारे में किसी को जानकारी नहीं थी। ऐसे में डिप्टी सीएम को अपने सामने पाकर अस्पताल प्रशासन के भी होश उड़ गए। उप मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण का वीडियो भी सामने आया है।

न दवाओं का पता न डॉक्टरों का
वीडियो में में उप मुख्यमंत्री डॉक्टरों से दवाईयों की सूची मांगते दिख रहे हैं, लेकिन मौके पर दवाईयों की सूची नहीं मिलती है। इसके अलावा डॉक्टर भी नदारद मिले। तेजस्वी यादव ने कहा, पीएमसीएच में टाटा वार्ड की हालत बद से बदतर मिली। यहां न ही दवा की कोई व्यवस्था थी और न ही साफ-सफाई की। मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं दी जा रही थीं और मौके पर कई लापरवाहियां देखने को मिलीं। न डॉक्टर मिले न ही जूनियर डॉक्टर।
              उन्होंने कहा, मौके पर मौजूद अस्पताल के कर्मचारी झूठ बोलते पकड़े गए। इसलिए सभी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री ने न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल और गरदानीबाग अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा, इन दोनों अस्पतालों में डॉक्टर मौजूद थे, जिनमें पर्याप्त दवाएं और कर्मचारी ड्यूटी पर मिले।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox