पिंक बूथ व आदर्श मतदान केंद्रों पर सुविधाऐं दिखी नदारद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पिंक बूथ व आदर्श मतदान केंद्रों पर सुविधाऐं दिखी नदारद

-प्रशासन के दावे हुए फेल, असुविधाओं से जुझते नजर आये मतदाता

नई दिल्ली/- पिंक बूथ और आदर्श मतदान केंद्र भले ही अपनी सजावट से मतदाताओं को आकर्षित करते दिख रहे हो लेकिन सुविधाओं के मामले में इन बूथों पर मतदाताओं को निराशा ही हाथ लगी। असल में निगम चुनाव की आनन-फानन में हुई तैयारियों के कारण किसी भी मतदान केंद्र पर वालेंटियर्स व सिविल डिफेंस वालेंटियर्स की सुविधा देखने को नहीं मिली और न ही दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को घर से केंद्र तक लाने व छोड़ने के लिए ई-रिक्शा का प्रबंध नजर आया। कुछ केंद्रों पर तो व्हीलचेयर तक भी उपलब्ध नहीं थी और जहां थी वहां एक से अधिक व्हीलचेयर नहीं थी। जिसके कारण बुजुर्ग मतदाताओं को काफी असुविधा हुई। कुल मिलाकर इस बार मतदान केंद्र पर व्यवस्थाओं से मतदाता काफी निराश नजर आए।


              द्वारका सेक्टर 7 स्थित मैक्सफोर्ड स्कूल को आदर्श मतदान के रूप में चिन्हित किया गया था। यहां सेल्फी प्वाइंट, सजावट, बैठने के लिए सोफे की व्यवस्था ने मतदाताओं को आकर्षित किया। मतदाताओं को मतदान के लिए कतार में इंतजार न करना पड़े इसके लिए यहां टोकन मशीन लगाने का निर्वाचन अधिकारी की ओर से दावा किया गया था। पर वह दावा हवाहवाई साबित हुआ। हालांकि टोकन नंबर के डिस्प्ले के लिए यहां एलइडी स्क्रीन जरूर लगाई गई थी, लेकिन बिना नंबर के उसका उपयोग नहीं हो पाया। उधर, द्वारका सेक्टर-2 स्थित राजकीय सह-शिक्षा  उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पिंक बूथ बनाया गया था। यहां निर्वाचन अधिकारी ने महिला मतदाताओं को मेहंदी लगवाने, बच्चों को रखने के लिए क्रेच व आंगनबाड़ी वर्कर, प्राथमिक चिकित्सा, टोकन सिस्टम, ई-रिक्शा व वालेंटियर्स जैसी सुविधाओं को उपलब्ध कराने की बात कहीं थी। पर केंद्र पर ऐसी कोई सुविधा नजर नहीं आई। अगर सेल्फी प्वाइंट की बात करें तो उससे भी मतदाता खुश नजर नहीं आए। द्वारका सेक्टर-10 स्थित राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय में आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया था, पर वहां भी टोकन मशीन नदारद रही। हालांकि, यहां कुछ वालेंटियर्स जरूर नजर आएं, पर ई-रिक्शा की सुविधा देखने को नहीं मिली। नजफगढ़ में धर्मपुरा एक्सटेंशन स्थित माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पिंक बूथ बनाया गया था, पर यहां भी कोई खास व्यवस्था देखने को नहीं मिली। सेल्फी प्वाइंट को लेकर मतदाताओं ने तंज कसा कि ये हल्दी-मेहंदी का बैकग्राउंड अधिक प्रतीत हो रहा है। वहीं द्वारका सेक्टर-10 स्थित वेंकटेश्वर स्कूल के गेट पर विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मतदान जागरूकता बैनर ने मतदाताओं को काफी लुभाया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox