पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने लोगों से की घरों में रहने की अपील

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने लोगों से की घरों में रहने की अपील

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में कोरोना वायरस के कहर से लोगों को बचाने के लिए दिचाउं कला वार्ड की पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने लोगों से 31 मार्च तक घरों में ही रहने की अपील की। साथ ही उन्होने लोगों को इस कठिन समय में हर संभव मदद देने का भी आश्वासन दिया।
                                 उन्होने कहा कि आज मानव जाति पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। जिसे देखते हुए उन्होने सरकार द्वारा उठाये जा रहे कदमों की सराहना करते हुए कहा कि देश हित में जो भी कदम उठाये जा रहे है, उनका हम सब को मिलकर पालन करना चाहिए। उन्होने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमारे पास इतने संसाधन नही है कि हम इस महामारी का सामने से मुकाबला कर सके। इससे बचाव का सबसे सुरक्षित तरीका यही है कि हम लाॅक डाउन का सम्मान करें और अपने घरों में ही रहें। ताकि हम इस वायरस को फैलने से रोक सकें। उन्होने कहा कि इस बिमारी को रोकने का एकमात्र उपाय इसके प्रति जागरूक रहना है। हम अपने घरों में रहें, किसी के संपर्क में ना आये, किसी से हाथ नही मिलाये। अपने घर में सभी को हैल्पलाईन की जानकारी दें। आसपास घटने वाली घटनाओं पर भी नजर रखें और किसी को घर में न आने दें। उन्होने कहा कि नजफगढ़ जनता जिस तरह से सरकार का सहयोग कर रही है वह सराहनीय है। उन्होने कहा कि इस कठिन समय में किसी को भी किसी भी तरह की मदद की जरूरत है तो वह उनसे संपर्क कर सकते है। वह व उनकी टीम लोगों की हर संभव मदद के लिए तैयार है। वह अपने कार्यकर्ताओं का भी लोगों की मदद के लिए आहवान कर रही है। और उन्हे प्रशासन तथा आम आदमी की मदद के लिए हमेशा तैयार रहें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox