पाकिस्तान के आम चुनाव में भाग लेंगे नवाज शरीफ, गृहमंत्री ने किया दावा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पाकिस्तान के आम चुनाव में भाग लेंगे नवाज शरीफ, गृहमंत्री ने किया दावा

-बीमारी का बहाना बना कैद से बचकर ब्रिटेन भागे थे पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/इस्लामाबाद/शिव कुमार यादव/- पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने नवाज शरीफ पर एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि नवाज शरीफ पाकिस्तान के आम चुनावों में भाग लेंगे और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) का नेतृत्व करेंगे। बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ बीमारी का बहाना बना कैद से बचने के लिए ब्रिटेन भाग गये थे। अब उनकी वापसी की अटकलें तेज हो गई है।
                  पाकिस्तान के एक चैनल को दिए इंटरव्यू में सनाउल्लाह ने कहा कि नवाज शरीफ पाकिस्तान में होने वाले आम चुनाव में पीएमएल-एन की तैयारियों का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने यह भी साफ किया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश और इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की लाख कोशिशों के बावजूद राजनीतिक तौर पर अहम पंजाब प्रांत में 14 मई को चुनाव नहीं होंगे।


                 गौरतलब है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ नवंबर 2019 में इलाज कराने का हवाला देते हुए लंदन चले गए थे। जब नवाज लंदन गए, तब उन्हें भ्रष्टाचार के मामले में सजा सुनाई जा चुकी थी और वे लाहौर की कोट लखपत जेल में सात साल की जेल की सजा काट रहे थे। हालांकि, चिकित्सा कारणों से बाद में हाईकोर्ट ने उन्हें चार हफ्ते के लिए राहत दी थी। इसी दौरान नवाज लंदन भाग निकले और तब से वे पाकिस्तान नहीं लौटे।

पाकिस्तान में मध्यावधि चुनाव को लेकर राजनीति तेज
पाकिस्तान की राजनीति में प्रांतीय चुनाव कराने का मुद्दा छाया हुआ है। इमरान खान पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में मध्यावधि चुनाव कराने पर जोर दे रहे हैं। पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब में आठ अक्तूबर तक चुनाव स्थगित करने के निर्वाचन आयोग के फैसले को पांच अप्रैल को ‘‘असंवैधानिक’’ करार दिया था तथा प्रांत में चुनाव के लिए 14 मई की तारीख तय की थी।
                 जियो न्यूज की खबर के मुताबिक, देश में चुनाव की तारीखों पर विचार किए जाने के बीच सनाउल्लाह ने रविवार को कहा कि पंजाब असेंबली के चुनाव विपक्षी पीटीआई के ‘‘भरसक प्रयासों’’ के बावजूद 14 मई को नहीं होंगे। उन्होंने फैसलाबाद में मीडिया से बातचीत में कहा कि देशभर में चुनाव इस साल निर्धारित समय पर होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘अगर मई में चुनाव नहीं हुए तो अक्टूबर भी ज्यादा दूर नहीं है।’’


                पूर्व प्रधानमंत्री खान को फ़ितना (फसाद) बताते हुए सनाउल्लाह ने कहा कि उन्हें साजिश के तहत सत्ता में लाया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘चार साल तक उनकी (पीटीआई) नीतियों ने देश के लिए संकट की स्थिति पैदा कर दी।’’ पीएमएल-एन नेता ने कहा कि खान दावा करते थे कि वह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास जाने के बजाय खुदकुशी करना चुनेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘इमरान खान सरकार ही थी जिसने आईएमएफ से समझौता किया न कि हमने। पूर्व की सरकार के समझौते के कारण मुश्किलें पैदा हुई हैं।’’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox