पहली बार अंतरिक्ष में बनने जा रही है फिल्म

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पहली बार अंतरिक्ष में बनने जा रही है फिल्म

अब तक हम अपने टेलीविजन स्क्रीन पर अंतरिक्ष से जुड़ी कई फिल्में देखते आए हैं, जिसमें हमने न जानें अंतरिक्ष से जुड़ी कितनी ऐसी बातो को जाना जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते थे। मानव इतिहास में पहली बार रूस (Russia) एक ऐसा मुकाम हासिल करने जा रहा है, जिसके बारे में शायद ही कभी सोचा हो।
रूस (Russia) अंतरिक्ष में एक फिल्म बनाने जा रहा है, जिसकी शूटिंग अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में होगी। मंगलवार को फिल्म से जुड़े सदस्यों को चालक दल सहित रवाना किया जाएगा।
बता दें अगर ये मिशन सफलतापूर्वक पूरा होता है, तो रूसी चालक दल हॉलीवुड के उस प्रोजेक्ट से आगे निकल जाएंगे, जिसकी घोषणा इस साल के शुरू में की गई थी।
आपको बता दें अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) और एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने अभिनेता टॉम क्रूज (Tom Cruise) के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम करने का ऐलान किया था, जिसकी शूटिंग अंतरिक्ष में की जानी थी लेकिन बाद में इस पर कोई जानकारी सामने नहीं आई।
वहीं अब रूस 37 साल की अभिनेत्री यूलिया परेसिल्ड और 38 साल के डायरेक्टर क्लिम शिपेंको को पूर्व सोवियत कजाकिस्तान के बैकोनूर कोस्मोड्रोम से रवाना कर सकता है, जो अनुभवी अंतरिक्ष यात्री एंटोन श्काप्लेरोव के नेतृत्व में अंतरिक्ष की यात्रा करेंगे।
अंतरिक्ष में जिस फिल्म की शूटिंग की जाएगी, उसका नाम ‘द चैलेंज’ (The Challenge) है। इस फिल्म में एक महिला डॉक्टर की कहानी को दिखाया जाएगा, जो अंतरिक्ष यात्री को बचाने के लिए (ISS) जाती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox