नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पंचमढ़ी के सौंदर्य और प्राकृतिक पर्यटन को बढावा देने के उद्देशश्य से माध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड ने पंचमढी हाफ मैराथन आयोजित की है। मैराथन का शुभारंभ प्रातः 6 बजे देवदारु से ब्रिगेडियर ग्रीस गर्ग, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, निदेशक प्रकाशक मूर्ति और मितेश जी ने संयुक्त रुप से ध्वज दिखाकर किया।
मैराथन देवदारु से प्रारंभ होकर केंट क्षेत्र मे रोड होते हुए वापिस देवदारु पर समाप्त हुई। इस मैराथन में चार चैक पोस्ट बनाये गये थे। इसमें सभी प्रतिभागियों के चेस्ट नंबर को सत्यापित किया गया। इस प्रतियोगिता में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से अलग अलग शहरो से नागपुर, भोपाल, मुंबई दिल्ली, अहमदाबाद व उज्जैन आदि से 600 युवाओं ने प्रतिभागी के रूप में भाग लिया। बी आर जी ग्रुप से दीपक छिल्लर और प्रवीण कुमार ने भाग लिया। बहादुरगढ़ शहर के दीपक छिल्लर को मैराथन में प्रथम 30 से 45 आयु में पहला स्थान पाया। खुली श्रेणी मे चौथा स्थान पर रहे और बहादुरगढ़ शहर का नाम रोशन किया। दीपक छिल्लर को पुरस्कार ट्रॉफी और मध्य प्रदेश पर्यटन की तरफ से पैकेज नवाजा गया। शहरवासियों ने दीपक छिल्लर की इस उपलब्धी पर उन्हे बधाई दी है।
-दीपक छिल्लर की इस उपलब्धी खेल प्रेमियों व स्थानीय लोगों ने दी बधाई





More Stories
नेशनल स्कूल गेम्स के लिए दिल्ली के 28 खिलाड़ियों का चयन, छतरपुर में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता
BRG एनुअल रन 2026 में 1500 से अधिक धावकों ने लिया भाग
बाहुबली अल्ट्रा ई-4 में गुलाब सिंह का दमदार प्रदर्शन, 161 किलोमीटर दौड़कर बने ओवरऑल प्रथम उपविजेता
सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन में टीम फरीदाबाद का शानदार प्रदर्शन
सेखों इंडियन एयर फोर्स मैराथन में बीआरजी के 150 धावकों ने दिखाई शानदार भागीदारी
4×400 मीटर रिले में बेटियों का कमाल