मानसी शर्मा / – पश्चिम बंगाल के बारासात जिले के उत्तर 24 परगना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी का अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में NDA की वापसी पक्की देखकर, INDI alliance के सारे नेता बौखला गए हैं। इस इंडी गठबंधन के भ्रष्टाचारी लोग आजकल मेरे परिवार के बारे में पूछ रहे हैं। ये लोग कह रहे हैं कि मोदी का खुद का परिवार ही नहीं हैं, इसलिए मैं परिवारवाद के खिलाफ बात करता हूं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “केंद्र में एनडीए की सरकार की वापसी देख अब इंडी गठबंधन के सारे नेता बौखला गए है इसलिए अब वे मोदी को गालियां देना शुरू कर दिया है। वे आजकल मेरे परिवार के बारे में पूछ रहे हैं। वे कह रहे हैं कि मेरा खुद का परिवार नहीं है इसलिए मैं ‘परिवारवाद’ के खिलाफ बात कर रहा हूं। ये लोग मेरे परिवार के बारे में जानना चाहते हैं। मैं चाहता हूं कि ये ‘परिवारवादी’ हमारी सभा के साक्षी बनें और समझें कि यहां मौजूद सभी लोग मेरा परिवार है।
मेरे देश की बहनें, यही तो मोदी का परिवार हैं- पीएम मोदी
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि ” मेरे देश की बहनें, यही तो मोदी का परिवार हैं। मोदी के शरीर का कण-कण और जीवन का क्षण-क्षण इसी परिवार के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि जब मोदी को कोई कष्ट होता है – तो यही माताएं-बहनें-बेटियां कवच बनकर खड़ी हो जाती हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे काम को देखकर पूरा देश, प.बंगाल और हर माता-बहन कह रही है कि अबकी बार 400 पार, अबकी बार NDA सरकार 400 पार।”


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद