पत्नी के ‘पत्थर बनने’ की अफवाह से मचा हड़कंप, पुलिस-प्रशासन पहुंचा मौके पर, महिला लापता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-अंधविश्वास ने फैलाया भ्रम -अधिकारियों ने बताया झूठी कहानी; जांच जारी

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-   उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने दावा किया कि उसकी पत्नी अचानक पत्थर की मूर्ति में बदल गई है। इस अजीबोगरीब दावे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी और देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। मामला कुरावली क्षेत्र की गिहार कॉलोनी के पीछे स्थित फर्दखाना मोहल्ले का है, जहां शनिवार सुबह अफवाह तेजी से फैल गई कि घर के अंदर सो रही महिला पत्थर बन चुकी है। भीड़ बढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आया और नायब तहसीलदार समेत थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

जांच के दौरान पता चला कि हीरापुर गांव निवासी संजू सिंह ने यह बात फैलायी थी। उसने बताया कि उसकी पत्नी लंबे समय से बीमार रहती है और घर में रखी देवी-देवताओं की प्रतिमा की पूजा करती थी, जिसके बाद वह खुद ‘मूर्ति’ बन गई। हालांकि अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति स्पष्ट की और लोगों को समझाया कि यह महज अंधविश्वास और गलतफहमी है। किसी तरह की असाधारण घटना की पुष्टि नहीं हुई।

प्रशासन ने भीड़ को हटाकर माहौल शांत कराया और अफवाह फैलाने पर संबंधित व्यक्ति को कड़ी चेतावनी दी। वहीं पुलिस अब महिला की वास्तविक स्थिति और उसके ठिकाने का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में साफ हुआ है कि पत्थर बनने की बात पूरी तरह निराधार है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करें और शांति बनाए रखें।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox