पड़ोसी की वहसी करतूतः डीजे बंद करने की कहने पर महिला को मारी गोली

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पड़ोसी की वहसी करतूतः डीजे बंद करने की कहने पर महिला को मारी गोली

-पेट में ही शिशु की मौत, मां की हालत नाजुक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- डीजे बंद करने के लिए कहने पर पड़ोसी ने आठ माह की गर्भवती महिला को गोली मार दी। गोली उसके गर्दन के आर-पार हो गई। इस घटना में महिला के कोख में पल रहे बच्चे की मौत हो गई है, जबकि महिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। यह दर्दनाक मामला समयपुर बादली के सिरसपुर का है। जहां एक बच्चे के जन्म के बाद कुआं पूजन का समारोह हो रहा था। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले पर कार्रवाई करते हुए गोली चलाने वाले पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अवैध पिस्टल मुहैया करने वाले उसके दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया है।
                    घायल महिला की पहचान रंजू (30) के रूप में हुई है। वह अपने पति पवन के साथ गली नंबर आठ में रहती थी। वह आठ माह की गर्भवती थी। पवन इलाके में मजदूरी करता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार रात करीब सवा 12 बजे पुलिस को गली नंबर आठ में गोली चलने और एक महिला के घायल होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पता चला कि घायल महिला को उसके परिवार वाले मैक्स अस्पताल में लेकर गए हैं। पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि गोली महिला के गर्दन में लगने के बाद आर-पार हो गई है। घटना में महिला के पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो चुकी है। जिसे डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बाहर निकाल दिया है। रंजू बयान देने की स्थिति में नहीं थी।
घटना की चश्मदीद रंजू की भाभी ने पुलिस को बताया कि उसके घर के सामने रहने वाले हरीश को दस दिन पहले बेटा हुआ है। रविवार को उसके घर पर कुआं पूजन का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में परिवार वाले डीजे बजा रहे थे। तेज आवाज में डीजे बजने से गर्भवती रंजू को दिक्कत हो रही थी। बालकनी में वह रंजू के साथ आ गई और हरीश को डीजे बंद करने के लिए कहा। हरीश ने उनकी बातों को सुनने के बाद अपने दोस्त के हाथ से पिस्टल लेने के बाद गोली चला दी। एक गोली रंजू के गर्दन में लगी और आर-पार हो गई। गोली लगते ही वह गिर गई। उसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई।
                   परिवार वाले घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद रंजू को लेकर अस्पताल चले गए। पुलिस ने चश्मदीद के बयान पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने सोमवार तड़के हरीश और उसके दोस्त अमित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का कहना है कि वह कुआं पूजन के खुशी में गोली चला रहे थे, जिसमें एक गोली पड़ोस में रहने वाली महिला को लग गई। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि हरीश ने अमित से अवैध पिस्टल लेकर गोलीबारी की है। हरीश अपना छोटा मोटा काम करता है, वहीं अमित मोबाइल मरम्मत का काम करता है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

अपने बच्चे की खुशी के लिए दूसरे की खुशियां उजाड़ी
घटना के बाद से रंजू के परिवार में मातम पसरा हुआ है। रंजू के पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो चुकी है और वह खुद जिंदगी के लिए जद्दोजह्द कर रही है। रंजू के ननदोई मोहन सिंह ने बताया कि हरीश ने अपने बच्चे की खुशी के लिए दूसरे की खुशियों को उजाड़ दिया है। उन्होंने बताया कि रंजू आठ माह की गर्भवती थी। गोली लगने के बाद वह नीचे गिर गई थी। जिससे उसके पेट में चोट लग गई थी। अस्पताल जाने पर चला कि रंजू के पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो चुकी है। उसके बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बच्चे को निकाल दिया। डॉक्टरों ने बताया कि रंजू की हालत नाजुक है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox