पंजाब/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- फरीदकोट में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को गहरा सदमा लगा है। जानकारी के अनुसार, पंजाब से भाजपा की पूर्व राज्यसभा सदस्य गुरचरण कौर पंजगराई का आज उनके गांव पंजगराई में निधन हो गया। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी फरीदकोट के उपाध्यक्ष एवं मार्केट कमेटी जैतो के पूर्व चेयरमैन शाम लाल गोयल ने दी। 88 वर्षीय गुरचरण कौर ने आज दोपहर पंजगराई स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली है। गुरचरण कौर जून 2001 से जुलाई 2004 तक पंजगराई से राज्यसभा सदस्य रहीं। वह पेशे से अध्यापिका थी और 1994 में सेवामुक्ति के बाद उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली।
पूर्व राज्यसभा सदस्य गुरचरण कौर पंजगराई भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, पंजाब भाजपा की महासचिव और हिमाचल प्रदेश भाजपा की प्रभारी सहित पार्टी में कई उच्च पदों पर रहीं। उनका अंतिम संस्कार 6 जुलाई को सुबह 11 बजे गांव पंजगराई में किया जाएगा क्योंकि उनके बेटे विदेश में रहते हैं।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई