पंजाब में पूर्व सांसद गुरचरण कौर का हुआ निधन, परिवार और भारतीय जनता पार्टी में शोक की लहर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पंजाब में पूर्व सांसद गुरचरण कौर का हुआ निधन, परिवार और भारतीय जनता पार्टी में शोक की लहर

पंजाब/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- फरीदकोट में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को गहरा सदमा लगा है। जानकारी के अनुसार, पंजाब से भाजपा की पूर्व राज्यसभा सदस्य गुरचरण कौर पंजगराई का आज उनके गांव पंजगराई में निधन हो गया। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी फरीदकोट के उपाध्यक्ष एवं मार्केट कमेटी जैतो के पूर्व चेयरमैन शाम लाल गोयल ने दी। 88 वर्षीय गुरचरण कौर ने आज  दोपहर पंजगराई स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली है। गुरचरण कौर जून 2001 से जुलाई 2004 तक पंजगराई से राज्यसभा सदस्य रहीं। वह पेशे से अध्यापिका थी और 1994 में सेवामुक्ति के बाद उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली।
पूर्व राज्यसभा सदस्य गुरचरण कौर पंजगराई भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, पंजाब भाजपा की महासचिव और हिमाचल प्रदेश भाजपा की प्रभारी सहित पार्टी में कई उच्च पदों पर रहीं। उनका अंतिम संस्कार 6 जुलाई को सुबह 11 बजे गांव पंजगराई में किया जाएगा क्योंकि उनके बेटे विदेश में रहते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox