द्वारका मधुविहार में फैली गंदगी को लेकर उपायुक्त से सख़्त कार्रवाई की मांग: रणबीर सोलंकी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका मधुविहार में फैली गंदगी को लेकर उपायुक्त से सख़्त कार्रवाई की मांग: रणबीर सोलंकी

-ईडब्ल्यूएस ड्रॉ स्कूलों में हो, फीस में एकरूपता और देहात में ज्यादा सीएमश्री स्कूल खोले सरकार- थान सिंह यादव

नई दिल्ली/द्वारका/- द्वारका उपनगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) एवं नगर निगम निरंतर प्रयासरत हैं, किंतु मधु विहार क्षेत्र के निकट स्थित आदर्श अपार्टमेंट और पालम ड्रेन के बीच की सड़क पर फैली गंदगी इन प्रयासों को चुनौती दे रही है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, इस सड़क के दोनों ओर नियमित रूप से सफाई कर्मियों द्वारा कूड़े का ढेर जमा किया जाता है, जिसका न तो समय पर निस्तारण होता है और न ही कोई स्थायी समाधान अपनाया जाता है।

फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम, द्वारका के चेयरमैन एवं मधु विहार आरडब्ल्यूए के प्रधान श्री रणबीर सोलंकी ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाले नागरिक लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भले ही पूर्व में उपायुक्त महोदय द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे, लेकिन कुछ ही दिनों में स्थितियां पूर्ववत हो जाती हैं।

सोलंकी ने यह भी जानकारी दी कि उन्होंने स्थानीय पुलिस प्रशासन से सहयोग प्राप्त कर सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए हैं, परंतु इसके बावजूद गंदगी का अंबार रास्तों पर बना रहता है, जिससे न केवल बदबू और अस्वच्छता फैलती है, बल्कि स्थानीय निवासियों को आवागमन में भी गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने पुनः उपायुक्त से अपील की है कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए कि वे सफाई व्यवस्था पर नियमित निगरानी रखें एवं सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें। साथ ही, उन्होंने अनुरोध किया कि क्षेत्र के सौंदर्यीकरण हेतु विशेष ध्यान दिया जाए ताकि द्वारका को एक आदर्श और स्वच्छ उपनगर के रूप में विकसित किया जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox