पंजाब में किसानों की पार्टी बन सकती है आम आदमी पार्टी की राह में रोड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पंजाब में किसानों की पार्टी बन सकती है आम आदमी पार्टी की राह में रोड़ा

-आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने माना किसानों की पार्टी काट सकती है वोट



नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पंजाब/भावना शर्मा/- आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों पंजाब दौरे पर हैं। उन्होने पंजाब में सीएम चेहरे को लेकर चले आ रहे कयास को भी अब दूर कर दिया है। उनका कहना है कि पार्टी अगले सप्ताह तक सीएम चेहरे का ऐलान कर देगी। लेकिन पंजाब में तेजी से बदल रहे घटनाक्रमों पर कहा कि वैसे तो पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय है लेकिन फिर भी किसानों की पार्टी उनकी वोट काट सकती है। इसके लिए पार्टी 10 बिंदुओं पर काम कर रही है।
उन्होंने कहा, ’मैं मानता हूं कि अगर किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल की अगुवाई में संयुक्त समाज मोर्चा पंजाब विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगा, तो वह आम आदमी पार्टी का वोट काटेगे।’ केजरीवाल ने इस बार भी पंजाब में वादों की झड़ी लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी 10 सूत्रीय एजेंडे पर पंजाब चुनाव लड़ेगी ताकि राज्य को विकसित और समृद्ध बना सके। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आम आदमी पार्टी सरकार बनाती है तो पंजाब को इतना समृद्ध किया जाएगा जिससे जो युवा अभी रोजगार के लिए कनाडा चले गए वे अगले पांच सालों में लौट आएंगे।
आम आदमी पार्टी संयोजक ने यह भी वादा किया कि पंजाब में सत्ता में आने पर उनकी पार्टी 18 साल से ऊपर की आयु की हर महिला को प्रति माह एक हजार रुपये देगी। इतना ही नहीं आप सरकार पंजाब से ड्रग्स के कारोबार को खत्म करेगी और बेअदबी के हर मामले का निपटारा करेगी। केजरीवाल ने मोहाली में वादा किया कि उनकी पार्टी राज्य में हर पंजाबी के इलाज के लिए 16 हजार मोहल्ला क्लिनिक भी खोलेगी और साथ में मुफ्त बिजली भी मुहैया कराएगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox