नौकरी से निकाला तो ऑफिस की गेट पर किया काला जादू, गुड़िया के साथ किया ये काम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नौकरी से निकाला तो ऑफिस की गेट पर किया काला जादू, गुड़िया के साथ किया ये काम

मानसी शर्मा/-    कर्नाटक  के बेल्लारी  में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. कंपनी गेट के सामने जादू-टोना करने चीजें रखा देख कंपनी के कर्मचारी चकित रह गए. गेट के सामने काली गुड़िया, बड़ा कद्दू, नारियल, 8 नींबू और केसर और उनके ऊपर लाल सिंदूर पड़ा हुआ था. हालांकि ये काला जादू  किसने किया इसकी जानकारी सामने नहीं आई. अंदेशा जताया जा रहा है कि कंपनी से निकाले जाने वाले कोई कर्मचारी इसके पीछे हो सकता है. मिली जानकारी के अनुसार बेल्लारी शहर के KMF कंपनी घाटे में चल रही है, जिस वजह से 50 लोगों को ऑफिस से निकालने के लिए शार्टलिस्ट किया गया है.

दरअसल ये घटना कर्नाटक मिल्क फेडरेशन ऑफिस के सामने की है, ये जादू-टोना एक छोटी मशीन के चारों ओर धागा लपेटकर, नारियल में ताबीज की थैली बांधकर, एक गुड़िया रखकर और दूसरे ढक्कन पर कुछ लिखकर किया गया. हर सामान पर सिंदूर डाला गया है. कद्दू के साथ नींबू में भी कीलें ठोंकी गई हैं. इसे देखकर खुद कर्मचारियों के भी होश उड़ गए.

चौंकाने वाली बात तो ये है कि जहां ये सब किया गया है. उसके आस-पास कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं. इन्हीं सीसीटीवी कैमरों और साथ ही सुरक्षा गार्डों की निगरानी के बीच इस जादू-टोना की घटना को अंजाम दिया गया, लेकिन न सीसीटीवी कैमरे में जादू-टोना करने वाला दिखाई और न ही गार्ड को कोई नजर आया.

घाटे में चल रही कंपनी
केएमएफ के डायरेक्टर प्रभु शंकर ने आरोप लगाया कि स्टाफ ने नाराजगी के कारण ऐसा किया. बेल्लारी में KMF से चार जिलों से संबंधित हैं. इसके अलावा दूसरी ओर राजनीतिक लाभ के लिए जादू-टोना किए जाने के भी आरोप लगाए गए है. बता दें कि कर्नाटक मिल्क फेडरेशन घाटे में चल रहा है. इस वजह से लागत में कटौती के लिए KMF ने 50 कर्मचारियों को शॉर्टलिस्ट किया है.

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox