नॉनवेज का विकल्प बन कर उभर रहा वेजले फूड्स

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नॉनवेज का विकल्प बन कर उभर रहा वेजले फूड्स

-जानवरों को बलि से बचाना है तो नॉन वेज के स्वाद में शुद्ध शाकाहारी सोया उत्पाद वेजले फूड्स अपनाना होगा -ट्रेड फेयर के हॉल नं.10 में शाकाहारी वेजले फूड्स के स्टॉल पर नॉन-वेज के शौकीनों को मिल रहा विकल्प

नई दिल्ली/- जीह्वा के स्वाद के लिए इंसान ना जाने क्या-क्या करता है। इसके लिए वह जानवरों की जान लेने से भी चुकता। पर्यावरण संतुलन और संरक्षण की भी चिंता नहीं करता। लिहाजा इसी चिंतन और मनन की सकारात्मक सोच ने आरजेएस फैमिली से जुड़े लक्ष्मणदास बजाज को स्वादिष्ट,स्वास्थ्य वर्धक और प्रोटीन से भरपूर सोयाबीन उत्पाद वेजले फूड्स को बाजार में लाना पड़ा। जो आज मांसाहार और फास्ट फूड का विकल्प बन गया है।सोया नगेट्स,सोया चॉप,सोया सीख कबाब,सोया चिक्का बिरयानी आदि श शाकाहारियों की पहली पसंद हैं।
            भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में वेजले फूड्स ने हॉल नं 10 में वेजले स्टॉल पर अपने 40 से ज्यादा उत्पादों की प्रदर्शनी में पॉजिटिव मीडियाकर्मियों से स्टॉल पर सकारात्मक वार्ता में  वेजले फूड्स के प्रमुख अमित बजाज ने बताया कि वेजले के उत्पाद भारत सहित अमेरिका और कनाडा में भी उपलब्ध हैं। हम लोगों को मांसाहार का विकल्प दे रहे हैं।
            ट्रेड फेयर के लिए विशेष रूप से नया शुद्ध शाकाहारी अंडा भुर्जी मेला दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। नॉन भेज के स्वाद में शुद्ध शाकाहारी वेजले के प्रोडक्ट्स की ओर दर्शक खींचे चले आ रहे हैं। बैठक की मुख्य अतिथि आईटीपीओ की उप प्रबंधक स्वीटी पॉल ने कहा कि वेजले फूड्स ट्रेड फेयर में आठ-नौ साल से स्टॉल लगा रहे हैं। आईटीपीओ की कार्य प्रणाली से संतुष्टि का इससे अच्छा उदाहरण हो ही नहीं सकता। हम चाहते हैं कि हम दोनों आगे बढ़ें और मेला दर्शकों को खुश रखें।इस अवसर पर आईटीपीओ के रेहान भी उपस्थित रहे।
            अमित बजाज ने कहा कि आईटीपीओ द्वारा भारी भीड़ को संचालित करना और व्यवस्थित तरीके से मेला को संपन्न कराना सीखने वाली बात है। ट्रेड फेयर के ऐसे खुशनुमा और सुरक्षित माहौल से आनेवाले दिनों में भारी संख्या में  दर्शकों  के आने की संभावना दीख रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox