
नजफगढ़/- नेहरू युवा केंद्र संगठन 2016 से स्वच्छ भारत अभियान चला रहा है। पिछले 6 वर्षों में, नेहरू युवा केंद्र संगठन ने लाखों युवाओं को एक स्वच्छ और स्वच्छ वातावरण के करीब जाने और महात्मा गांधी के विचार के अनुरूप स्वच्छता की संस्कृति बनाने में सफलता पूर्वक काम किया है। पिछले वर्षों की तरह, इस वर्ष भी, नेहरू युवा केंद्र संगठन स्वच्छ भारत मिशन (द्वितीय चरण) के तहत स्वच्छता पखवाड़ा मनाया है।

नेहरू युवा केंद्र, जिला दक्षिण-पश्चिम दिल्ली द्वारा 2016 से हर साल की तरह इस बार भी 01 अगस्त से 15 अगस्त 2022 को स्वच्छता पखवाड़ा के रूप मे मनाया गया, जिसमे जिला दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सभी खंडों मे 01 अगस्त 2022 को नेहरू युवा केंद्र, जिला दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के यूथ क्लब और राष्ट्रीय स्वयं सेवको द्वारा अलग खंडों मे स्वच्छता शपथ दिलाई गई और साथ में ही स्वच्छता पर भारत के माननीय प्रधानमंत्री और माननीय केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री के संदेश/अपील को लगभग 100 यूथ के द्वारा पढ़ा गया।

01 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक नेहरू युवा केंद्र, जिला दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारा स्वच्छता के अंतर्गत रैली, साइकिल रैली, पेंटिंग, क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन, आई.ई.सी सामग्री को वितरण, साफ-सफाई के विभिन्न गतिविधि की गई। जिसमे लगभग 15 दिनों मे लगभग 38,000 यूथ को प्रेरित किया गया।





More Stories
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,
दिवाली और छठ के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, ये रहेगा रूट, यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट
नजफगढ़ ड्रेन में मिला युवक का शव, हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में फिर शुरू होगी हॉट एयर बलून की सवारी, 150 फीट की ऊंचाई से दिखेगा शहर, जानें पूरी डिटेल
यमुना के बहाने सियासी घमासान: अमित शाह का ऐलान- ‘अगले 30 साल तक नहीं आने वाली विपक्ष की सरकार’