नायब सिंह सैनी ने ली हरियाणा के नए CM पद की शपथ, नाराज अनिल विज नदारद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नायब सिंह सैनी ने ली हरियाणा के नए CM पद की शपथ, नाराज अनिल विज नदारद

- हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन टूटा -निर्दलीय विधायक रणधीर सिंह ने दिया बड़ा बयान

मानसी शर्मा / – मंगलवार की सुबह हरियाणा की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ। मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं, नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे। आज शाम पांच बजे पद की शपथ लेंगे। बता दें कि आज भाजपा और जजपा के गठबंधन टूट गया। इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के नए CM

नए मुख्यमंत्री के तौर पर नायब सिंह सैनी ने पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है। इसके बाद उन्होंने पूर्व CMखट्टर के पैर भी छुए। वह कुरूक्षेत्र से बीजेपी सांसद हैं और ओबीसी का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। सैनी पूर्व में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

मनोहर लाल ने राज्यपाल को सौप दिया अपना इस्तीफा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राजभवन में जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौप दिया। इसके साथ ही हरियाणा की पूरी कैबिनेट ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसके बाद नए सिरे से मंत्रिमंडल का गठन होगा। करीब 12:30 बजे हरियाणा राजभवन में बीजेपी के तमाम विधायक जाएंगे।

हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन टूटा

हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन टूट गया है। दोपहर बाद करीब 1:00 बजे हरियाणा राजभवन में बीजेपी के तमाम विधायक पहुंचेंगे। गठबंधन के टूटने के बाद हरियाणा में बीजेपी की निर्दलीयों के समर्थन से सरकार बनेगी। भाजपा विधायकों के अलावा सरकार समर्थित निर्दलीय विधायक भी राजभवन पहुंचेंगे।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा राजभवन में अंदर बने कॉन्फ्रेंस रूम में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी की गई है। अर्जुन मुंडा और तरुण चुग ऑब्जर्वर बनाए गए दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नायाब सिंह सैनी चंड़ीगढ़ पहुंचे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल कुछ ही देर में हरियाणा निवास पहुंचेंगे। हरियाणा निवास में कुछ देर में भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू होगी। भाजपा विधायक दल की बैठक में सरकार को समर्थन देने वाले तमाम निर्दलीय विधायक मौजूद रहेंगे। अर्जुन मुंडा और तरुण चुग ऑब्जर्वर बनाए गए दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए है।

निर्दलीय विधायक रणधीर सिंह ने दिया बड़ा बयान

निर्दलीय विधायक रणधीर सिंह गोलन मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि बीजेपी जेपी गठबंधन टूट रहा है। यह मुझे आभास हुआ है। रणधीर सिंह गोलन ने इशारों ही इशारों में गठबंधन टूटने की खबर पर मुहर लगाई। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री ने कहा है गठबंधन पर पार्टी का नेतृत्व फैसला करेगा उसके बाद आगे की रणनीति बनेगी। रणधीर गोलन ने कहा कि मेरा सरकार को समर्थन है।

हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। इन सीटों में भाजपा के पास 41 विधायक है। वहीं कांगेस के पास 30 सीटें है। 10 सीटें इंडियन नेशनल लोकदल, एक हरियाणा लोकहित पार्टी और छह निर्दलीय हैं। हरियाणा में बहुमत के लिए 46 विधायक चाहिए। हरियाणा में बीते विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जेजेपी के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनाई थी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox