नई दिल्ली/अनीशा चौहान/ – पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया की राजधानी अबुजा में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां चलती क्लास के दौरान स्कूल की इमारत ढह गई। इस हादसे में 22 छात्रों की मौत हो गई। साथ ही 100 से ज्यादा छात्र घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है। नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि बचाव और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ सुरक्षा बलों को भी घटनास्थल पर तैनात किया गया है। लोगों को बचाया जा रहा है।
घायलों को भेजा गया अस्पताल
स्कूल की दीवार गिरने से कई लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मजदूर खुदाई कर मलबा हटा रहे हैं। मौके पर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ सुरक्षा बल भी तैनात किये गये हैं। रेस्क्यू के दौरान दर्जनों ग्रामीण स्कूल के पास जमा हो गये और रोते हुए मलबे में दबे अपने परिजनों को पहचानने की कोशिश करने लगे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पहले भी हुआ था हादसा
अफ़्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश नाइजीरिया में इमारतों का गिरना बहुत आम बात है। पिछले दो सालों में ऐसे कई मामले आए हैं। अधिकारी अक्सर ऐसी आपदाओं के लिए भवन सुरक्षा नियमों को लागू करने में विफलता और खराब रखरखाव को जिम्मेदार ठहराते हैं।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे