‘नशे पर लगाम, देश को सलाम’ अभियान के तहत द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘नशे पर लगाम, देश को सलाम’ अभियान के तहत द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई!

-1600 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार -अवैध शराब और सप्लाई में इस्तेमाल स्कूटी हुई जब्त

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  द्वारका जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “नशे पर लगाम, देश को सलाम” के तहत अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 पेटी अवैध शराब भी बरामद की है। साथ ही शराब की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी भी जब्त कर ली गई है।

द्वारका जिले की डीसीपी कुशल पाल सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब और नशे के खिलाफ विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसीपी ऑपरेशन सुभाष मलिक की निगरानी में इंस्पेक्टर कमलेश कुमार के नेतृत्व में स्पेशल स्टाफ की टीम गठित की गई थी। टीम में एएसआई विजय सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप, जगदीश, जयराम, आदेश तथा कांस्टेबल जय भगवान शामिल थे।
पुलिस टीम ने अवैध शराब की सप्लाई करने वालों पर नजर रखने के लिए कई स्थानों पर निगरानी और जाल बिछाया। साथ ही गुप्त सूत्रों को भी सक्रिय किया गया था।

2 जुलाई 2026 को हेड कांस्टेबल प्रदीप को सूचना मिली कि एक युवक स्कूटी के जरिए अवैध शराब की सप्लाई करने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने चंद्रशेखर आजाद एन्क्लेव, झुग्गी-झोपड़ी कॉलोनी, सेक्टर-16ए, द्वारका में घेराबंदी कर एक संदिग्ध को स्कूटी समेत पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान स्कूटी से 100 क्वार्टर अवैध शराब बरामद हुई। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक मकान की तलाशी ली, जहां से 30 पेटियों में रखे 1500 क्वार्टर अवैध शराब बरामद किए गए। इस प्रकार पुलिस ने कुल 32 पेटी (1600 क्वार्टर) अवैध शराब जब्त की।

आरोपी की पहचान-
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बादशाह खान (28) पुत्र कल्लू खान, निवासी ककरोला, द्वारका के रूप में हुई है। इस संबंध में द्वारका नॉर्थ थाना में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अब बरामद शराब के स्रोत और जिस मकान से शराब बरामद हुई उसके मालिक की भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि अवैध शराब की सप्लाई का नेटवर्क किन-किन लोगों से जुड़ा हुआ है।
डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह ने कहा कि “नशे पर लगाम, देश को सलाम” अभियान के तहत अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगी, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभावों से मुक्त कराया जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox