नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- नेहरू युवा केंद्र, दक्षिण पश्चिम दिल्ली (युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा चंदन युवा मंडल, श्याम विहार के सहयोग से नशीली दवाओं की लत और मादक द्रव्यों के सेवन पर जागरूकता और शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, दिल्ली नगर निगम के पार्षद श्री देवेंद्र डबास ने उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया और बताया कि वर्तमान पीढ़ी किस प्रकार नशे के जाल में फंसती जा रही है, इससे बचने के उपाय क्या हैं।

कार्यक्रम के दौरान एक जागरूकता रैली भी आयोजित की गई, जिसमें घर-घर जाकर नशे की लत से बचने और नशा मुक्त होने के उपायों की जानकारी दी गई। इसी कड़ी में 24 अक्टूबर को आशा की किरण फाउंडेशन, पालम दिल्ली के सहयोग से एक अन्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्रीमती पूनम और श्री जयवीर ने नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने नशे की लत से ग्रसित व्यक्तियों को इससे छुटकारा पाने के तरीके भी समझाए।

अंत में, उपस्थित लोगों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई