
रायपुर/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनावों के मद्देनजर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी ने घोषणा की है कि सांप्रदायिक ताकतों को रोकने और धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के लिए उनकी पार्टी इस उपचुनाव में कांग्रेस को निःशर्त समर्थन देगी। अमित जोगी ने कहा कि स्वर्गीय श्री अजीत जोगी द्वारा स्थापित छत्तीसगढ़ की एकमात्र मान्यता प्राप्त राजनैतिक पार्टी, जेसीसीजे, संविधान में वर्णित धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों का सम्मान करते हुए, किसी भी ऐसी पार्टी का समर्थन नहीं कर सकती जो देश में सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश कर रही हो।
अमित जोगी ने भाजपा सरकार के कार्यकाल को भी निराशाजनक करार दिया, और कहा कि पिछले 10 महीनों में भाजपा सरकार ने जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी, जिसके चलते उसने जनता का विश्वास खो दिया है। उन्होंने जेसीसीजे के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे कांग्रेस प्रत्याशी श्री आकाश शर्मा के पक्ष में तन-मन से प्रचार करें और इस उपचुनाव में कांग्रेस को जिताने में अपना पूरा योगदान दें।
अमित जोगी के इस समर्थन से रायपुर दक्षिण में कांग्रेस की स्थिति को बल मिलने की उम्मीद है।





More Stories
प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटे रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल संग हिरासत में लिया
11 घंटे तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा
दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में
दिल्ली-NCR में अक्टूबर महीने में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
प्रशांत विहार थाने के SI को CBI ने रिश्वत लेते पकड़ा, 80 हजार रुपये की और मांग का आरोप
दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत बने ADCP, जंतर-मंतर पर छेड़खानी के आरोपों के बीच मिला प्रमोशन