नजफगढ़ सब-रजिस्ट्रार कार्यालय को जल्द मिलेंगे आठ गांव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ सब-रजिस्ट्रार कार्यालय को जल्द मिलेंगे आठ गांव

काम न होने से कार्यालय में अकसर सन्नाटा ही पसरा रहता है

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- नजफगढ़ सब-रजिस्ट्रार कार्यालय अभी तक अपनी सार्थकता सिद्ध करने में नाकाम ही रहा है। काम न के बराबर होने से कार्यालय में अकसर सन्नाटा ही पसरा रहता है। लेकिन जल्द ही नजफगढ़ के सब-रजिस्ट्रार कार्यालय के दिन फिरने वाले है क्योंकि दिल्ली देहात के आठ गांव नजफगढ़ के सब-रजिस्ट्रार कार्यालय से जुड़ने जा रहे है। इन गांवों को जोड़ने की प्रक्रिया का नोटिफिकेशन हो चुका है अब सिर्फ इस नोटिफिकेशन का लागू होना बाकि है। उम्मीद है कि अगले महीने तक यह काम पूरा हो जायेगा।
नजफगढ़ देहात में करीब 35 गांव आते है जिनकी खेती की रजिस्ट्रियों कापसहेड़ा स्थित उपायुक्त कार्यालय में होती थी। जिससे यहां के ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। जिसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने नजफगढ़ व आसपास के गांवों की रजिस्ट्रियां नजफगढ़ में ही कराने के लिए एक सब-रजिस्ट्रार कार्यालय स्थापित किया था। लेकिन कार्यालय के शुरू होने के दो साल बाद भी अभी तक यहां सिर्फ 1200 रजिस्ट्रियां ही हो पाई है। इस संबंध में सब-रजिस्ट्रार पवन कुमार राणा ने बताया कि अभी काम कम जरूर है लेकिन इस कार्यालय से ग्रामीणों को काफी फायदा हुआ है। इस कार्यालय से ग्रामीणों का काफी समय व पैसा बचता है। उन्होने बताया कि जल्द ही इस कार्यालय के साथ नजफगढ़ देहात के आठ गांव बुढ़ेला, नंगली जालिब, पोसंगीपुर, असालतपुर, हस्तसाल, मटियाला, नवादा माजरा व राजापुर खुर्द जुड़ने वाले है। जिनकी रजिस्ट्रियां भी आगे से यहीं होंगी। उन्होने बताया कि इन गांवों के नोटिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है अब सिर्फ प्रक्रिया लागू होनी बाकि है। वैसे भी कंेद्र सरकार अवैध कालोनियों को पास कर उनकी रजिस्ट्री खोलने का काम कर रही है जिसकारण यहां काफी काम बढ़ जायेगा।
वहीं एसडीएम नजफगढ़ ने बताया कि अवैध कालोनियों की रजिस्ट्रियों का काम पूरा करने के लिए जल्द क्षेत्र में तीन अस्थाई सब-रजिस्ट्रार कार्यालय खोले जायेंगे ताकि लोगों को कोई परेशानी नही हों। उपायुक्त कार्यालय इस काम के लिए तेजी से काम कर रहा है।
राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत का कहना है कि नजफगढ़ के लोगों को अपनी जमीन की रजिस्ट्री के लिए 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। और ग्रामीण सालों से नजफगढ़ मंे एक सब-रजिस्ट्रार कार्यालय की मांग कर रहे थे जिसदेखते हुए दो साल पहले नजफगढ़ एसडीएम कार्यालय के साथ ही सब-रजिस्ट्रार कार्यालय की शुरूआत की गई थी। उन्होने भी माना की अभी कार्यालय में काम अवश्य कम है लेकिन आने वाले दिनों में यह कार्यालय अपनी अहमीयत सिद्ध कर देगा और ग्रामीणों को काफी फायदा होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox