नजफगढ़ में दिवाली की तरह मनेगा श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह- नीलम कृष्ण पहलवान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में दिवाली की तरह मनेगा श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह- नीलम कृष्ण पहलवान

-राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने सबसे पहले सफाई कर्मियों को किये कंबल वितरित -बोली- श्रीराम मंदिर में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही नजफगढ़ के दिचाउ गांव में बनेगा श्रीराम मंदिर -नजफगढ़ क्षेत्र के हर घर में भेजे गये अक्षत चावल व दीये

नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पूरे देश में इस समय भगवान राम को लेकर तरह-तरह के कार्यक्रमों व समारोहों का आयोजन किया जा रहा है। समाज का हर वर्ग इस पूनीत कार्य से जुड़ने के लिए अपना-अपना योगदान तय कर रहा है। कोई घर-घर दीपक बांट रहा है तो कोई भगवान राम की मूर्ति व पीले चावल बांट रहा है

लेकिन दिचाउं कलां वार्ड की पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने इसी कड़ी में सबसे पहले वार्ड के सफाई कर्मियों व मलेरिया विभाग के कर्मचारियों को कंबल वितरित किये हैं ताकि इन लोगों को भी भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से जोड़ा जा सके। इस अवसर पर नीलम कृष्ण पहलवान के साथ-साथ सभी ने जय श्रीराम के नारे लगाये। उन्होने लोगों से भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

कंबल वितरण के दौरान नीलम कृष्ण पहलवान ने कहा कि भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण की प्रतिक्षा में हमारी अनेकों पीढ़ियां जा चुकी है लेकिन हम सौभाग्यशाली है कि हमारे सामने भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। उन्होने कहा कि इस पूनीत कार्य के लिए पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी का ऋणी रहेगा। साथ ही उन्होने कहा कि हालांकि त्रेता युग में तो भगवान राम को सिर्फ 14 साल का बनवास हुआ था

लेकिन उनके भक्तों ने तो उन्हे 500 साल का बनवास दे दिया था। आज देश का हिन्दू जगा है तभी यह बनवास पूरा हो पाया है। उन्होने कहा कि नजफगढ़ में श्रीराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूरी धूमधाम से मनाया जायेगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है और हमने हर घर में पांच-पांच दीपक व निमंत्रण के चावल भिजवा दिये है। अब क्षेत्र का हर व्यक्ति बेसब्री से 22 जनवरी का इंतजार कर रहा है। इस मौके पर उन्होने दिचाउ कलां गांव में भी भगवान श्रीराम का मंदिर बनाने की घोषणा की।

आज के कंबल वितरण को लेकर उन्होने कहा कि पिछले 10 साल से वह हर त्यौहार पर सफाई कर्मियों व गरीब लोगों को मिठाईयां, कंबल व दूसरी घरेलु चीजें वितरित करती रहती है। इस बार का कंबल वितरण का कार्यक्रम उन्होने भगवान श्रीराम को समर्पित किया है। उनका मानना है कि कोई भी त्यौहार हो उसमें सबसे ज्यादा काम हमारे सफाई कर्मी ही करते है इसलिए सम्मान का पहला हक भी उन्ही का बनता है। जिसे देखते हुए उन्होने सबसे पहले उन्हे की कंबल वितरित किये हैं। कंबल वितरण समारोह में आये सभी सफाई कर्मियों ने एक स्वर में श्रीमति नीलम कृष्ण पहलवान का आभार व्यक्त किया और उनके साथ जय श्रीराम के नारे भी लगाये।
 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox