नेहरू युवा केंद्र ने मेरा भारत विकसित भारत/2047 पर किया भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नेहरू युवा केंद्र ने मेरा भारत विकसित भारत/2047 पर किया भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

-एनवाईके जिला दक्षिण-पश्चिम ने जनकपुरी के भारती कॉलेज में किया आयोजन, 100 प्रतिभागियों ने लिया भाग

जनकपुरी/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- नेहरू युवा केंद्र ज़िला दक्षिण पश्चिम, दिल्ली द्वारा मेरा भारत विकसित भारत/2047 विषय पर ज़िला सत्रीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 9 जनवरी को दिल्ली विश्वविद्यालय के भारती कॉलेज जनकपुरी में आयोजित किया गया है। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अथिति दिल्ली के पूर्व महापौर श्री नरेंद्र चावला जी व श्रीमती उर्मिला चावला निगम पार्षद, जनकपुरी और विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर सलोनी गुप्ता प्रधानाचार्य भारती कॉलेज जनकपुरी उपस्थित रही।

इस प्रतियोगिता में क़रीब ज़िले भर से 100 युवक व युवतियों ने भाग लिया और 2047 में भारत कैसा हा,े हम 2047 तक एक विकासशील देश से एक विकसित राष्ट्र कैसे बना सकते है पर सभी प्रतिभागियों ने अपने अपने विचार रखे। एक से बढ़कर एक प्रतिभागी ने देश का सर्वागींण विकास कैसे हो इसे लेकर अपने विचार मंच पर रखे। क्योकि ये एक प्रतियोगिता थी तो इसमें एक 3 सदस्यीय निर्णायक मण्डल का गठन किया गया। निर्णायक मण्डल ने प्रोफेसर मलारानी, डॉक्टर अनाविषा बनर्जी व डॉक्टर शैलेंद्र विक्रम रहे। सभी निर्णायक मण्डल भारती कॉलेज के प्रोफेसर थे।

इस संबंध में नेहरू युवा केंद्र, जिला दक्षिण-पश्चिम दिल्ली की जिला अधिकारी अंजलि चौधरी ने बताया कि ज़िला स्तर पर केवल एक प्रथम स्थान पाने वाले विजेता का ही चयन निर्णायक मण्डल द्वारा किया जाना है। निर्णायक मण्डल ने सर्व सम्मति से प्राची मोरया का चयन किया। अब ज़िला स्तरीय विजेता को राज्यसत्रीय भाषण प्रतियोगिता मेरा भारत विकसित भारत/2047 में भाग लेना है और वहाँ पर जीतने वाले प्रतिभागियों में : प्रथम विजेता को 1 लाख, द्वितीय को 50 हज़ार तथा तृतीय व चतुर्थ को 25 हज़ार की इनाम राशि दी जाएगी। ज़िला स्तर पर भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम के अंत में प्रशस्ति पत्र वितरित किए गये।

कार्यक्रम के समापन पर श्री सुरेंद्र बोकन, एपीए, नेहरू युवा केंद्र, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, द्वारा सभी निर्णायक मण्डल के सदस्यों, प्रतिभागियों, भारती कॉलेज की एनएसएस टीम, संस्कृत व अंग्रेज़ी विभाग की टीम, सभागार का संचालन करने वाली टीम व नेहरू युवा केंद्र के सभी राष्ट्रीय सेवा कर्मी व अन्य स्टाफ का आभार प्रकट किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox