
मानसी शर्मा / – मालदीव की मंत्री मरियम शिउना की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर विवाद बढ़ता जा रहा है। आम लोगों से लेकर विपक्षी नेताओं तक ने पड़ोसी देश के मंत्री को जमकर फटकार लगाई है। NCP प्रमुख शरद पवार ने मालदीव विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में बात की है। पवार ने साफ कह दिया कि देश के बाहर से अपने प्रधानमंत्री के खिलाफ कुछ भी नहीं सुनेंगे।
पवार ने कहा कि,”वह हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं और यदि किसी अन्य देश का कोई व्यक्ति, जो किसी भी पद पर है, हमारे प्रधानमंत्री पर ऐसी टिप्पणी करता है, तो हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे। हमें प्रधानमंत्री के पद का सम्मान करना चाहिए। हम प्रधानमंत्री के खिलाफ देश के बाहर से कुछ भी स्वीकार नहीं करेंगे।
क्या है पूरा मामला
2 जनवरी को PM मोदी ने केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप का दौरा किया। इस दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गईं। उन्होंने स्नॉर्कलिंग में हाथ आजमाने के अपने अनुभव का भी जिक्र किया। PM मोदी की इस पोस्ट पर मालदीव की मंत्री मरियम शिउना ने अभद्र टिप्पणी की थी और उनका मजाक उड़ाया था।
PM मोदी को खड़गे की सलाह
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे PM मोदी को सलाह देते दिखे। उन्होंने कहा, ‘नरेंद्र मोदी सत्ता में आने के बाद हर चीज को निजी तौर पर ले रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमें अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने चाहिए। हमें समय के अनुसार कार्य करना चाहिए। हम अपने पड़ोसियों को नहीं बदल सकते।





More Stories
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
17वीं चैम्पियन रन में बीआरजी ने दिखाई मजबूत भागीदारी, विशेष अवॉर्ड से सम्मानित
कश्मीरी गेट में कैश लूट के दौरान कारोबारी की हत्या का खुलासा, चचेरा भाई समेत तीन गिरफ्तार
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,