नजफगढ़ फिरनी पर पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने किया कूड़ाघर का उद्घाटन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ फिरनी पर पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने किया कूड़ाघर का उद्घाटन

-डीसी नजफगढ़ निगम जोन ने भी फोड़ा नारियल, प्राथमिक हैल्थ सैंटर के चिकित्सक भी रहे मौजूद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- दिचाऊं कला वार्ड की पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने अपने वार्ड में सालों से लंबित कूड़ा घर की मांग को पूरा करते हुए आज बुधवार को नजफगढ़ फिरनी पर आधुनिक कूड़ाघर का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। इस अवसर डीसी नजफगढ़ निगम जोन प्रदीप कुमार के साथ प्राथमिक हैल्थ सैंटर के चिकित्सक तथा काफी संख्या में वार्ड के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


                     इस संबंध में पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने बताया कि नजफगढ़ फिरनी पर कूड़ा घर न होने से लोग प्राथमिक हैल्थ सैटर की दीवार के साथ ही कूड़ा डाल देते थे जिससे जाम की समस्या तो बनती ही थी साथ ही कूड़े की दुर्गंध से लोगों को यहो से निकलना भी मुश्किल हो गया था। और साथ में चिकित्सा सैंटर होने से समस्या और भी विकट हो गई थी। हमारी कोशिश थी कि लोग्रों को इस समस्या से जल्द से जल्द छुटकारा दिलाया जाये। जिसे देखते हुए अधिकारियों के सहयोग से यह काम हो पाया। मैं इस कूड़ाघर निर्माण व सुचारू रूप से संचालन हेतू सभी निगम अधिकारियों का वार्डवासियों की तरफ से आभार व्यक्त करती हूं और उम्मीद व अपील करती हूं कि लोग अब सड़क पर कूड़ा डालने की बजाये ढ़लाव घर में ही कूड़ा डालेंगे जिससे दूर्गंध व बिमारियों से लोगों का छुटकारा मिलेगा। उन्होने नारियल फोड़ कर कूड़ा घर को जनता को समर्पित किया।
                 

 वही डीसी प्रदीप कुमार ने बताया कि कूड़े के साथ-साथ निस्तारण के लिए एक हाईवा मशीन भी लगाई गई है ताकि यहां कूड़ा इक्ट्ठा ना हो और साथ के साथ उसका समाधान हो जाए। उन्होने पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान व वार्ड के अन्य लोगों के साथ मशीन का बटन दबाकर चालु किया। उन्होने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कूड़ा कूड़ा घर में ही डाले इससे आप न केवल बिमारियों से बचे रहेंगे बल्कि नजफगढ़ फिरनी पर लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी। इसके साथ ही उन्होने नजफगढ़ फिरनी पर छावला स्टैंड पर बने हनुमान मंदिर के साथ कूड़ा घर को भी जल्द आधुनिक बनाने की बात कही ताकि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके। इस अवसर वर्क्स विभाग के एई संजय यादव व निगम जोन के एसी के साथ-साथ सफाई कर्मियों की टीम भी मौजूद रही। पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने कार्यक्रम पधारे सभी अधिकारियों व वार्ड की सरदारी का आभार व्यक्त किया। उद्घाटन के अवसर पर लड्डू बांटकर सभी का मुंह मीठा कराया गया।  

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox