नजफगढ़ थाना पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ थाना पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  29 अप्रैल को गस्त के दौरान नजफगढ़ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी तलाशी लेने पर पुलिस को एक देशी पिस्तौल के साथ – साथ एक जिंदा कारतूस बरामद किया।

द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने मामले के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नजफगढ़ थाना पुलिस क्षेत्र में घूम रही थी अचानक टीम को बाइक पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति पर शक हुआ। पुलिस ने उस व्यक्ति का पीछा किया और गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस बरामद किया। छानबीन करने पर उसके पास मौजूद बाइक भी सुल्तानपुरी थाने में चोरी की पाई गई। आरोपी व्यक्ति ने अपनी पहचान निखिल के रूप में बताई। वह नजफगढ़ क्षेत्र का बीसी है। निखिल ने चोरी, स्नैचिंग, डकैती और अन्य आपराधिक मामलों में अपनी संलिप्तता का भी खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को एक दिन के रिमांड पर रखा जिसमें उसने अपनी निशानदेही पर अपने सहयोगी संदीप उर्फ चूटा का भी खुलासा किया। टीम ने संदीप को जय विहार नजफगढ़ के पास नाला से गिरफ्तार किया।

तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन एक कल पर्स में 10200/- रुपए नगद  बरामद हुए। दोनों आरोपियों ने अपने द्वारा किए गए छोटे-छोटे अपराधों का भी खुलासा किया। उनके निशानदेही से टीम को चार दो पहिया वाहन मिले। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने 10 के करीब आपराधिक मामलों को सुलझाने का दावा किया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox