नजफगढ़ के सोमबाजार में जलभराव की समस्या का जल्द होगा समाधान- नीलम पहलवान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ के सोमबाजार में जलभराव की समस्या का जल्द होगा समाधान- नीलम पहलवान

-लोगों की परेशानी को देखते हुए जल निकासी की नई पाईप लाईन डालने का किया शुभारंभ

नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- बारिश के साथ ही नजफगढ़ के सोम बाजार में जलभराव की समस्या को पूरी तरह से खत्म करने के लिए विधायक नीलम कृष्ण पहलवान ने वीरवार को नजफगढ़ शहर के सोमबाजार में स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर जल निकासी के लिए सीमेंट की नई पाईप लाईन डालने के काम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होने बुजुर्गों के साथ मिलकर नारियल फोड़ा और इसके जल्द निर्माण का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर विधायक नीलम पहलवान ने कहा कि सोम बाजार में जलभराव की समस्या का समय से चली आ रही है लेकिन अब इसके पूर्ण समाधान के लिए यह कदम उठाया गया है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा नई सीमेंट की पाइपलाइन डाली जा रही है जिसका आज शुभारंभ कर दिया गया है। इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में पानी की निकासी को बेहतर बनाना और जलभराव की स्थिति से स्थानीय निवासियों को राहत प्रदान करना है। विधायक ने कहा कि यह परियोजना स्थानीय लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है और इसका जल्दी पूरा होना सुनिश्चित किया जाएगा।

विधायक ने पीडब्ल्यूडी विभाग को काम को समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्थानीय निवासियों से भी अपील की कि वे इस परियोजना में सहयोग करें ताकि सभी की समस्याओं का समाधान किया जा सके पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करेगी और नागरिक सुविधाओं में सुधार लाएगी।

विधायक ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सभी नागरिकों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। इस बहुप्रतिक्षित काम के शुरू होने और समस्या के तुरंत समाधान के लिए स्थानीय नागरिकों ने विधायक नीलम कृष्ण पहलवान का आभार प्रकट किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox