नजफगढ़ के गोपाल नगर में स्थित सैलून के बाहर गोलियाँ चलाकर फ़रार हुए बदमाश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ के गोपाल नगर में स्थित सैलून के बाहर गोलियाँ चलाकर फ़रार हुए बदमाश

नई दिल्ली ( सुनील बाल्यान /शिव यादव ) : नजफगढ़ के गोपाल नगर में बीते वीरवार की आधी रात को कुछ बदमाश एक सैलून के बाहर कई राउंड गोलियाँ चलाकर फरार हो गए। गनीमत ये रही की उस वक्त दुकान में कोई मौजूद नहीं था। बदमाशों ने सैलून के बाहर शटर पर 12 राउंड गोलियाँ चलाई जिसके कारण सैलून के अंदर लगा शीशे का दरवाज़ा भी चकनाचूर हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते वीरवार की आधी रात को कुछ बदमाश नजफगढ़ के गोपाल नगर में ऑर्थोप्लस हस्पताल के पास स्थित स्टाइल एंड स्माइल यूनिसेक्स सैलून पर आये और बाहर शटर पर 12 राउंड गोलियाँ चलाकर फरार हो गये। आज सुबह लोगो ने गोली चलने की इस वारदात की पीसीआर कॉल की। घटना की सूचना मिलते ही बाबा हरिदास नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल से गोलियों के 12 खोखे बरामद किये।

अभी तक पता नहीं चल पाया है की फायरिंग करने वाले बदमाशों की संख्या कितनी थी। गौरतलब है की नजफगढ़ में बदमाशों के होंसले इतने बुलंद है की अभी कुछ दिन पहले ही नजफगढ़ के साईं बाबा मंदिर के पास स्थित एक सैलून में दो बदमाशों ने दो युवको की गोली मारकर हत्या कर दी थी लेकिन बदमाश अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। नजफगढ़ इलाके में हुई इन दोनों घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। वही द्वारका ज़िले के डीसीपी अंकित सिंह का कहना है की बदमाशों को पकड़ने के लिए ज़िले की कई पुलिस टीमों को लगाया गया और दोनों वारदातों के बदमाशों को जल्द ही पकड़ लिया जायेगा। फिलहाल पुलिस ने सैलून के सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्ज़े में ले लिया है और सैलून के मालिक से पूछताछ कर बदमाशों की तलाश कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox