नजफगढ़ की जनता के मन में क्या, हो गया खुलासा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ की जनता के मन में क्या, हो गया खुलासा

-नजफगढ़ बाजार में नीलम कृष्ण पहलवान ने हर दूकान पर लगाई अपनी हाजिरी, लोगों ने दिल खोलकर दिया समर्थ

नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- आज दिल्ली चुनावों को लेकर नामांकन करने की अंतिम तिथि है और कल से स्थिति साफ हो जाएगी। लेकिन नजफगढ़ विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार ने पूरी तरह से जोर पकड़ लिया है। शुक्रवार को नीलम कृष्ण पहलवान ने नजफगढ़ बाजार में हर दूकान पर अपनी हाजिरी लगाई और पूरा बाजार नीलम कृष्ण पहलवान आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ है और नजफगढ़ का नेता कैसा हो नीलम कृष्ण पहलवान जैसा हो जैसे नारो से गूंज उठा। लोगों ने जहां दिल खोलकर नारे लगाये वहीं व्यापारियों ने भी नीलम कृष्ण पहलवान को दिल खोलकर अपना खुला समर्थन दिया। वहीं जब नजफगढ़ के व्यापारियों से बात की तो उन्होने बता दिया कि इस बार नजफगढ़ की जनता के मन में क्या है।

शुक्रवार को नीलम कृष्ण पहलवान ने दिल्ली गेट से नजफगढ़ बाजार की पदयात्रा का शुभारंभ किया। दिल्ली गेट पर नीलम कृष्ण पहलवान का शहरवासियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया और नीलम कृष्ण आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ है के नारो के साथ डोर-टू-डोर कैंपेन आरंभ हुआ। नीलम कृष्ण पहलवान ने मेन बाजार, जवाहर चौक, पुरानी अनाज मंडी, सोमबाजार, सुनारोवाली गली, नवादा बाजार में हर दूकान पर अपनी हाजिरी लगाई। लोगों ने उन्हें पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया। बाजार में जगह-जगह व्यापारियों ने एकजुट होकर नीलम कृष्ण पहलवान का स्वागत किया।

इस संबंध में नजफगढ़ के व्यापारियों से बात की गई तो उन्होने कहा कि दिल खोलकर बात की और कहा कि इसबार नजफगढ़ की जनता बदलाव चाहती है। पूरे 10 साल नजफगढ़ का आम आदमी पार्टी का विधायक लोगों से मिलने नही आया। आज नजफगढ़ में जाम की समस्या जी का जंजाल बन चुकी है। बारिश में बाजार व सड़के पूरी तरह से जलमग्न हो जाती हैं। लोगों का पेंशन नही मिल पा रही हैं। पिछले 5 साल से कोई नई पेंशन नही बनी है। पुरानी पेंशन के लिए भी लोग चक्कर लगा रहे हैं। अबकि बार लोगों ने खुलकर नीलम कृष्ण पहलवान को वोट देने का ऐलान किया। उन्होने कहा कि लोगों को मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox