द्वारका जिला पुलिस ने अवैध शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका जिला पुलिस ने अवैध शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

-बिंदापुर थाने की पीएस टीम ने अवैध शराब तस्करों पर मारा छापा -पुलिस ने भारी मात्रा में शराब और बीयर की बरामद

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- आने वाले लोकसभा चुनाव के चलते क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री अधिक बढ़ रही है। द्वारका जिला पुलिस ने गैर कानूनी तरीके से बेच रहे तीन शराब तस्करों को सहयोग विहार से गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 850 कार्टर अवैध शराब बरामद हुई।
द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि थाना बिंदापुर की पीएस टीम को क्षेत्र में बढ़ रही अवैध शराब की बिक्री और खरीदारी की सूचना मिली थी। गैर कानूनी तरीके से शराब बेचना या खरीदना कानूनी अपराध है। ऐसे में सरकार ने शराब तस्करों को रोकने के लिए प्रत्येक क्षेत्र में टीम का गठन किया हुआ है। इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एसएचओ राजेश मलिक, एएसआई वीरेंद्र, एएसआई अरविंद, एचसी राजू, एचसी योगराज, एचसी मोहित, एचसी नरशी, एचसी अनिल, सीटी मनोज और सीटी राजेश डागर की एक समर्पित टीम बनाई गई और आरोपी व्यक्तियों को पकड़ने के आदेश दिए। टीम बताए गए स्थान पर पहुंची और वहां पर उपस्थित लोगों से जानकारी एकत्रित करने लगी। दौरा करते समय पुलिस सहयोग विहार, मटियाला पहुंची तो वहां उन्होंने देखा, कुछ लोग शराब की बिक्री कर रहे थे। पुलिस ने तुरंत उन्हें गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 850 क्वार्टर अवैध शराब बरामद हुई। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम पवन और विक्की बताया। उन्होंने अपने एक और साथी सुनील का भी खुलासा किया जिसको उत्तम नगर के इलाके में गिरफ्तार किया गया, छानबीन करने पर उसके पास से 1344 क्वार्टर अवैध शराब और 288 कैन बियर के बरामद हुई। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि पवन पहले से ही 3। और विक्की 1 संगीन मामलों में शामिल रहा है। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस कई आपराधिक मामलों के सुलझने की संभावना बता रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox